ETV Bharat / bharat

उपचुनाव परिणाम : तीन लोकसभा में दो सीटों पर भाजपा की हार, 29 विधानसभा सीटों पर कौन जीता, एक नजर

author img

By

Published : Nov 2, 2021, 9:07 PM IST

Updated : Nov 2, 2021, 9:38 PM IST

लोकसभा की तीन सीटों और 29 विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव के नजीते आ चुके हैं. भाजपा हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट हार गई है. यहां पर पार्टी को विधानसभा की तीन सीटों पर भी हार का सामना करना पड़ा है. प. बंगाल में भाजपा चारों सीट पर बुरी तरह हारी है. भाजपा को असम और मध्य प्रदेश से संबल मिला है. कर्नाटक में भी दो सीटों में एक पर कांग्रेस और एक पर भाजपा को जीत मिली है. तेलंगाना का परिणाम सबसे अधिक चौंकाने वाला रहा. सीएम केसीआर का साथ छोड़ने वाले ई. राजेंद्र ने सत्ताधारी दल टीआरएस के उम्मीदवार को हरा दिया.

उपचुनाव परिणाम
उपचुनाव परिणाम

हैदराबाद : तीन लोकसभा और 29 विधानसभा की सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों से कांग्रेस जरूर खुश होगी. 29 विधानसभा में से 13 पर एनडीए की जीत, आठ पर कांग्रेस और आठ पर अन्य उम्मीदवारों की जीत हुई है. भारतीय जनता पार्टी के लिए ये नतीजे निश्चित तौर पर अच्छे नहीं कहे जाएंगे. भाजपा तीन में से दो लोकसभा सीटों पर चुनाव हार गई. हिमाचल में पार्टी को सफलता नहीं मिली. न तो लोकसभा की सीट (मंडी) पर और न ही तीन विधानसभा की सीटों पर.

राजस्थान की वल्लभनगर सीट पर भाजपा चौथे स्थान पर आई है. यहां के एक निर्दलीय उम्मीदवार को भी भाजपा से अधिक वोट मिले हैं. कर्नाटक में भी हांगल विधानसभा सीट भाजपा हार गई. यहां भाजपा ने सिंदगी सीट पर जीत दर्ज हासिल की है. पश्चिम बंगाल में चारों सीटों पर टीएमसी की भारी जीत हुई है.

भाजपा के लिए राहत भरी खबर मध्य प्रदेश और असम से रही है. भाजपा ने एमपी की खंडवा लोकसभा सीट जीत ली है. हालांकि, हिमाचल की मंडी और दादरा नगर हवेली सीट हार गई. दादरा में शिवसेना उम्मीदवार की जीत हुई है. मेघालय में दो सीटों पर एनपीपी और एक सीट पर यूडीपी की जीत हुई.

अब उपचुनाव नतीजों पर एक नजर...

लोकसभा उपचुनाव

सीट जीत हार
खंडवा (मध्य प्रदेश) भाजपा (ज्ञानेश्वर पाटिल)कांग्रेस
मंडी (हिमाचल प्रदेश) कांग्रेस (प्रतिभा सिंह)भाजपा
दादरा व नगर हवेली शिवसेना (कलाबेन मोहनभाई देलकर)

भाजपा

असम विधानसभा उपचुनाव

सीटजीत हार
गोसाईगांव यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (जिरोन बासुमतारी) कांग्रेस
भवानीपुर भाजपा (फणीधर तालुकदार)कांग्रेस
तामुलपुर यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (जोलेन डेमरी)निर्दलीय
मरियानी भाजपा (रूपज्योति कुर्मी)कांग्रेस
थौरा भाजपा (सुशांत बोरगोहेन)निर्दलीय

बिहार विधानसभा चुनाव

सीट जीत हार
कुशेश्वरस्थान जेडीयू (अमन भूषण हजारी) आरजेडी
तारापुर जेडीयू (राजीव कुमार सिंह)आरजेडी

हरियाणा विधानसभा उपचुनाव

सीट जीत हार
ऐलनाबाद आईएनएलडी (अभय सिंह चौटाला) भाजपा

हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव

सीट जीत हार
फतेहपुर कांग्रेस (भवानी पठानिया) भाजपा
अर्की कांग्रेस (संजय अवस्थी) भाजपा
जुब्बल कोटखाई कांग्रेस (रोहित ठाकुर)भाजपा

कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव

सीट जीतहार
सिंदगी भाजपा (रमेश भूसानुर) कांग्रेस
हांगल कांग्रेस (श्रीनिवास माणे) भाजपा

मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव

सीट जीतहार
पृथ्वीपुर भाजपा (शिशुपाल यादव) कांग्रेस
जोबट भाजपा (सुलोचना रावत) कांग्रेस
रैगांव कांग्रेस (कल्पना वर्मा) भाजपा

महाराष्ट्र विधानसभा उपचुनाव

सीट जीतहार
देगलूर (SC) कांग्रेस (जितेश रावसाहेब अंतापूरकर) भाजपा

मेघालय विधानसभा उपचुनाव

सीट जीतहार
मावफलांग यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूगेनेसन लिंगदोह) कांग्रेस
राजबाला एनपीपी (मोहम्मद अब्दुस सालेह) कांग्रेस
मावरेंगकेंग एनपीपी (पिनिएड सिन्ह सियेम) कांग्रेस

मिजोरम विधानसभा उपचुनाव

सीट जीत हार
तुइरियाल मिजो नेशनल फ्रंट (के. लालदावंगलियाना) ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट

नगालैंड विधानसभा उपचुनाव

सीट जीत
शामटोर-चेसोर एनडीपीपी (एसके यिमचुंगर) निर्विरोध

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव

सीट जीतहार
धरियावद कांग्रेस (नगराज मीणा) निर्दलीय
वल्लभनगर कांग्रेस (प्रीति शक्तावत) आरएलपी

तेलंगाना विधानसभा उपचुनाव

सीट जीतहार
हुजूराबादभाजपा (ई. राजेंद्र)टीआरएस

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव

सीट जीतहार
दिनहाटा तृणमूल कांग्रेस (उदयन गुहा) भाजपा
शांतिपुर तृणमूल कांग्रेस (ब्रज किशोर गोस्वामी) भाजपा
खारडाह तृणमूल कांग्रेस (शोभनदेव चट्टोपाध्याय) भाजपा
गोसाबा तृणमूल कांग्रेस (सुब्रत मंडल) भाजपा

आध्र प्रदेश विधानसभा उपचुनाव

सीट जीतहार
बाडवेल (SC) वाईएसआर कांग्रेस (दसारी सुधा) भाजपा
Last Updated :Nov 2, 2021, 9:38 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.