ETV Bharat / state

बिहार में 4 शिक्षकों को डीईओ ने किया निलंबित, जानें क्यों?

अगर आप बिहार में सरकारी कर्मचारी होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं करेंगे तो आपके ऊपर कार्रवाई होगी. ऐसा ही मामला बेतिया से सामने आया.

Teacher Suspended In Bettiah
कॉसेप्ट फोटो (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : January 29, 2026 at 3:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पश्चिम चंपारण (बेतिया) : बिहार के बेतिया में शिक्षा विभाग का एक्शन देखने को मिला है. जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने विपिन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के चार विशिष्ट शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है.

क्या है आरोप? : यह सभी शिक्षक विद्यालय में उपस्थिति लगाकर विद्यालय से गायब थे. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता गार्गी कुमारी के द्वारा विद्यालय निरीक्षण में मामला यह सामने आया. सबसे बड़ी बात इन शिक्षकों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ था कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के दफ्तर के पीछे और समहरणालय के सामने ये स्कूल हैं और इन शिक्षकों में डर तक नहीं है.

''जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गार्गी कुमारी ने 27 जनवरी को पीएम विपिन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय का दोपहर 1 बजे निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक डॉ. सुमन सिंह, आबिदा असद, विशिष्ट शिक्षिका अमृता कुमारी, विशिष्ट शिक्षिका अपनी उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से गायब थी.''- रविंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण

Teacher Suspended In Bettiah
बेतिया का डीईओ कार्यालय (ETV Bharat)

हाजिरी दर्ज कर स्कूल से हो जाते थे गायब : रविंद्र कुमार ने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि प्रायः शिक्षक उपस्थिति पंजी में हाजिरी दर्ज कर विद्यालय से गायब रहते हैं. निरीक्षण के समय शिक्षक-शिक्षिका विद्यालय में पठन-पाठन कराते हुए नहीं पाये गये. विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक/शिक्षिका विद्यालय प्रागंण में एकत्रित होकर बातचीत करते हुए पाये गये.

बेतिया में चार शिक्षक सस्पेंड : ऐसे में शिक्षक डॉ. सुमन सिंह, आबिदा असद, अमृता कुमारी, सोनम शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि निलंबन अवधि में शिक्षिका सोनम शर्मा को उच्च विद्यालय वाल्मीकिनगर, सुमन सिंह को उत्क्रमित माध्यमिक शेरहवा दोन रामनगर, आबिदा असद को उच्च माध्यमिक विद्यालय गोबरहिया दोन और अमृता कुमारी को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मलाही टोला भेजा गया है.

ये भी पढ़ें :-

बिहार में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, तीन शिक्षक निलंबित

हेडमास्टर समेत तीन शिक्षक निलंबित, छात्रा को 'बैड टच' करने वाला BPSC टीचर भी सस्पेंड

'भारत माता की जय' बोलने से टीचर करता था मना, बिहार शिक्षा विभाग ने स्कूल से हटाया