शुरुआत में ही आधुनिक उपचार से ठीक हो सकता है स्तन कैंसर! चिकित्सक चला रहे हैं जागरुकता अभियान
स्तन कैंसर की पहचान और बचाव को लेकर गिरिडीह में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

Published : April 25, 2026 at 9:04 PM IST
गिरिडीह: स्तन कैंसर की शिकार महिलाएं होती हैं. यह रोग बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है. ऐसे में इस रोग को शुरुआती स्तर पर ही कैसे पकड़ा जाए इसे लेकर द एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया झारखंड चैप्टर ने जागरुकता अभियान शुरू किया है. इस क्रम में शनिवार को गिरिडीह में भी विशेष जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान में गिरिडीह की मेयर प्रमिला मेहरा, सिविल सर्जन डॉ. बीपी सिंह मौजूद रहीं.
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कोलकाता की प्रसिद्ध कैंसर सर्जन और प्रोफेसर डॉ. मधुमिता ने उपस्थित चिकित्सकों को इस रोग की विस्तृत जानकारी दी. यह भी बताया कि आधुनिक उपचार से शुरुआती अवस्था का कैंसर लगभग 99 प्रतिशत तक ठीक हो सकता है. उन्होंने कहा कि रोग को शुरुआत में ही पकड़ना जरूरी है. यहां मौजूद लोगों को आधुनिक चिकित्सा पद्धति की भी जानकारी विस्तृत रूप से दी गई.
कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
इस दौरान आईएमए गिरिडीह अध्यक्ष डॉ. रेयाज, सचिव डॉ. रितेश, कोषाध्यक्ष डॉ. नूतन लाल, रोटरी क्लब गिरिडीह के प्रेसिडेंट अमित गुप्ता, इनर व्हील गिरिडीह अध्यक्ष हेमा दत्ता, इनर व्हील सनशाइन अध्यक्ष कविता राजगढ़िया, मारवाड़ी महिला समिति की अध्यक्ष और सदस्य, एएसआई झारखंड चैप्टर, गिरिडीह सिटी ब्रांच के सदस्य डॉ. उत्तम जालान, डॉ. विकास लाल, डॉ. अरविंद, डॉ. राजीव, डॉ. रविकांत, डॉ. एसबी चौधरी, डॉ. रमेश मौजूद थे.
जबकि कार्यक्रम को सफल बनाने में एएसआई राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मो आजाद और डॉ. राजेश कुमार सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई. डॉ. राजेश सिंह और डॉ. आजाद ने बताया कि इस दौरान साहिबगंज से डॉ. विजय कुमार, हजारीबाग से डॉ. बीएन प्रसाद, कोडरमा से डॉ. सुजीत राज और डॉ. अरुण, बोकारो से डॉ. अमन श्रीवास्तव भी उपस्थिति थे.
ये भी पढ़ें-
झारखंड के सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होगी कैंसर जांच की सुविधा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश
धनबाद में सरकारी स्तर पर शुरू हुई हार्ट मरीजों के लिए ओपीडी सेवा, कैंसर ओपीडी की भी तैयारी

