चुनाव 2024

झारखंड में चार चरणों में मतदान हो रहा है। देश की 543 सीटों में से 14 सीटें झारखंड में हैं। पहले चरण में चार सीटों - सिंघभूम, खूंटी, लोहरदग्गा, और पलामू में 13 मई को मतदान हुआ था। इस चरण में लगभग 64 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। इस चरण में कई दिग्गज चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें खूंटी से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वर्तमान सांसद गीता कोड़ा भी एक बार फिर से सिंघभूम से अपनी किस्मत आजमा रही हैं। इस बार उनके खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा की जोबा मांझी है। गीता कोड़ा पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, इस बार उनपर भाजपा ने भरोसा जताया है। इसके अलावा, लोहरदग्गा और पलामू भी काफी अहम सीट मानी जा रही हैं। दूसरे चरण का चुनाव 20 मई को है, जिसमें चतरा, हजारीबाग, और कोडरमा में मतदान होगा। यहाँ भी भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से दो सीटों पर और भाकपा माले से एक सीट पर होगा।

तीसरे चरण का मतदान धनबाद, गिरीडीह, जमशेदपुर और रांची में होगा। इस चरण में भाजपा के सहयोगी दल आजसू ने एक सीट गिरिडीह पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के खिलाफ अपने प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है। इस बार कांग्रेस ने यशाश्विनी सहाय को भाजपा के दिग्गज नेता संजय सेठ के खिलाफ रांची से टिकेट दिया है।यशाश्विनी कांग्रेस के पूर्व नेता सुबोधकांत सहाय की पुत्री हैं और पहली बार चुनावी मैदान में उतर रही हैं। चौथे और अंतिम चरण का चुनाव भी भाजपा और महागठबंधन या इंडी गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस चरण में झारखंड के संथाल इलाके के तीन सीटों पर चुनाव होगा। राजमहल सीट से भाजपा ने ताला मरांडी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता विजय हांसदा के खिलाफ मैदान में उतारा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की बहू सिता सोरेन भी इसी चरण में दुमका लोकसभा सीट से अपनी किस्मत आजमा रही हैं, उनके खिलाफ मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नलीन सोरेन हैं। भाजपा के नेता और वर्तमान सांसद निशिकान्त दुबे भी चौथे चरण में गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रदीप यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

PHASES - 7
STATES : 28
UT'S : 8
SEATS : 543
Phase 1
April 19
States - 21
Seats - 102
Phase 2
April 26
States - 13
Seats - 88
Phase 3
May 7
States - 11
Seats - 94
Phase 4
May 13
States - 10
Seats - 96
Phase 5
May 20
States - 8
Seats - 49
Phase 6
May 25
States - 8
Seats - 58
Phase 7
June 1
States - 8
Seats - 57
Note: Conduct of Poll in 29-Betul (ST) Parliamentary Constituency of Madhya Pradesh adjourned due to death of contesting candidate of Bahujan Samaj Party, a recognised National Party. The poll will be held on May 07 (3rd Phase)
PHASE
, 2024 | seats
S.noStateConstituencyDate
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.