भाजपा प्रत्याशी वीडी राम से खास बातचीत: फिर से सांसद बनने के बाद रोजगार और पलायन पर करेंगे काम, विकास के मुद्दे पर लड़ेगे चुनाव - Lok Sabha Election 2024
![ETV Bharat Jharkhand Team](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/authors/jharkhand-1716535445.jpeg?imwidth=128)
Published : Apr 8, 2024, 2:18 PM IST
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/08-04-2024/640-480-21174479-thumbnail-16x9-pal.jpg)
पलामू: भारतीय जनता पार्टी ने 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी विष्णु दयाल राम को लगातार तीसरी बार पलामू लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है. विष्णु दयाल राम 2014 और 2019 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पलामू लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने हैं. विष्णु दयाल राम 2007 से 2010 तक झारखंड के डीजीपी थे. पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद, उन्होंने 2014 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा. वे पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सबसे अधिक बार लोकसभा में आवाज उठाने वाले सांसद हैं. वे विदेशी मामलों में भारत सरकार की कई समितियों में भी शामिल हैं. ईटीवी भारत संवाददाता ने विष्णुदयाल राम से खास बातचीत की, इस दौरान विष्णुदयाल राम ने पलामू संसदीय क्षेत्र में किए गए कार्यों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. 2019 के लोकसभा चुनाव में विष्णु दयाल राम को 7,55,659 वोट मिले थे जबकि राजद को 2,78,053 वोट मिले थे.