गिरिडीह में मेगा लिफ्ट इरिगेशन परियोजना का शिलान्यास समारोह
![ETV Bharat Jharkhand Team](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/authors/jharkhand-1716535445.jpeg?imwidth=128)
Published : Mar 10, 2024, 4:06 PM IST
|Updated : Mar 10, 2024, 4:55 PM IST
![ETV Thumbnail thumbnail](https://etvbharatimages.akamaized.net/etvbharat/prod-images/10-03-2024/640-480-20950199-thumbnail-16x9-champai.jpg)
गिरिडीहः मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गिरिडीह दौरे पर मधुबन पहुंचे हैं. यहां वो पीरटांड मेगा लिफ्ट इरिगेशन परियोजना का शिलान्यास कर रहे हैं. इसके अलावा परिसंपतियों का वितरण भी करेंगे. इस सिंचाई परियोजना से किसानों की सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर होगी. बता दें कि मुख्यमंत्री जामताड़ा से गिरिडीह पहुंचे. जामताड़ा में उन्होंने बरबेंदिया पुल का शिलान्यास किया, जिसकी लागत लगभग 263 करोड़ है. इस पुल के निर्माण से जामताड़ा और धनबाद के लोगों की परेशानी दूर होगी. यह फोरलेन पुल है, इससे यातायात भी सुगम होगा. नाव से होने वाली परेशानियों से लोगों को निजात मिलेगा. रांची से संथाल की दूरी भी कम होगी.
Last Updated : Mar 10, 2024, 4:55 PM IST