WATCH: रांची के हरमू फल मंडी में भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान - Fire incident in Ranchi - FIRE INCIDENT IN RANCHI
🎬 Watch Now: Feature Video

Published : April 28, 2024 at 9:49 PM IST
Fire breaks out in fruit market. रांची के हरमू बाजार स्थित फल मंडी में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है. इस अगलगी में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. गनीमत रही कि जिस समय आग लगी उसे समय फल मंडी बंद हो चुका था. इस वजह से किसी भी तरह का मानवीय नुकसान नहीं हुआ. हरमू फल मंडी के दुकानदारों ने बताया कि अचानक मंडी की एक तरफ छत से आग की लपटें दिखाई देने लगीं. जब तक वह लोग दौड़कर पहुचंते, फल मंडी में आग फैल चुकी थी. आननफानन में स्थानीय लोगों ने पहले खुद से ही आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. आधे घंटे के बाद दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दुकानदारों के अनुसार ऐसा लगता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी है. अगलगी में कितना नुकसान हुआ है, इसका अनुमान फल विक्रेताओं के द्वारा लगाया जा रहा है.