ETV Bharat / technology

पृथ्वी पर रहते हैं मगर उसके बारे में कितना जानते हैं ? इन रोचक बातों को जानकर आप भी बोल उठेंगे, वाह क्या बात है - Interesting Things About Earth

author img

By ETV Bharat Hindi Team

Published : Apr 22, 2024, 7:50 PM IST

World Earth Day 2024 : आज वर्ल्ड अर्थ डे 2024 है. आप पृथ्वी पर रहते हैं मगर इसके बारे में कई रोचकता से भरी जानकारी आपको पता नहीं होगी. तो जानिए यहां, जो जानकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा.

Etv Bharat
Etv Bharat

हैदराबाद: पानी से भरा नीला गोला...जी हां! हमारी पृथ्वी जहां सांस लेना या जीव की जिंदगी संभव है. हालांकि, पृथ्वी अनगिनत रोचकता और शानदार रहस्यों को खुद में दबाए हुए है. आज विश्व पृथ्वी दिवस है और वास्तव में पृथ्वी के बारे में वो बातें जानने का आज दिन है, जिसके बारे में आपको नहीं पता है. ये आम बात नहीं हैं मगर ऐसी बातों के बारे में उत्सुक होना आम है. तो आइए आपको पृथ्वी के बारे में बताते हैं खास बातें-

World Earth Day 2024
World Earth Day 2024

1. नहीं, नहीं गोल नहीं है पृथ्वी
पृथ्वी का आकार गोल नहीं है. अपने अक्ष पर पृथ्वी घूमती रहती है और 24 घण्टे में एक चक्कर पूरा करती है, जिससे इस पर दिन और रात होती है. घुमाव के कारण पृथ्वी भौगोलिक अक्ष पर चपटी है और भूमध्य रेखा के आसपास उभार लिए हुए प्रतीत होती है. तो सबसे बड़ी बात है कि पृथ्वी गोल नहीं चपटी है.

World Earth Day 2024
World Earth Day 2024

2. पृथ्वी के सेंटर में है लोहा
जानकारी के अनुसार पृथ्वी के सेंटर में है लोहा जमा है और 2890 किमी नीचे तक सिर्फ लोहा है और इसके साथ ही मैग्नीशियम का भंडार भी है.

World Earth Day 2024
World Earth Day 2024

3. कहीं गर्म तो कहीं ठंडी... हर जगह एक जैसी नहीं पृथ्वी
पृथ्वी हर जगह एक जैसी नहीं है और यह कहीं बहुत गर्म तो कहीं ठंडी है. कहीं हमेशा बारिश तो कहीं सूखा पड़ा रहता है. मतलब कि पृथ्वी पर कई जगह विरोधाभास देखने को मिल जाते हैं. अंटार्कटिका पृथ्वी की सबसे कूल जगह है और यहां का तापमान -89 डिग्री दर्ज किया जा चुका है. वहीं, पृथ्वी की सबसे गर्म जगह 56.7 डिग्री सेल्सियस के साथ अमेरिका में स्थित डेथ वैली है, जिसका तापमान अभी तक सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है.

World Earth Day 2024
World Earth Day 2024

4. 70 प्रतिशत हिस्से में है पानी ही पानी
पृथ्वी की सबसे बड़ी विशेषता है कि इस पर जीव पानी है. सौर मंडल के अन्य ग्रहों से इस नीले ग्रह को इसकी यही विशेषता अलग करती है. पृथ्वी के जलमंडल में महासागर हैं, पृथ्वी पर लगभग 70 प्रतिशत पानी है. हालांकि, इसमें से 97.5% पानी खारा है और शेष 2.5% ताजा पानी है.

World Earth Day 2024
World Earth Day 2024

5. पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है पृथ्वी
पृथ्वी सौर मंडल में पांचवां सबसे बड़ा ग्रह है, यह सौरमंडल का एकमात्र ग्रह है, जहां पानी है. पृथ्वी के वायुमंडल में 78 प्रतिशत नाइट्रोजन, 21 प्रतिशत ऑक्सीजन और 1 प्रतिशत अन्य गैसें जैसे आर्गन, कार्बन डाइऑक्साइड और नियॉन शामिल हैं.

World Earth Day 2024
World Earth Day 2024

6. पृथ्वी रिंगलेस है. मतलब कि पृथ्वी के पास कोई रिंग नहीं है.

World Earth Day 2024
World Earth Day 2024

7. पृथ्वी का ब्रह्मांडीय साथी चंद्रमा है.

World Earth Day 2024
World Earth Day 2024
यह भी पढ़ें: सामने आई Lava Prowatch की अट्रैक्टिव झलक, स्मार्टवॉच के तगड़े फीचर्स देख बोल पड़ेंगे- क्या बात है!
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.