ETV Bharat / technology

भारतीय टीवी मार्केट में सैमसंग का दबदबा! पहली बार हुई 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री

सैमसंग ने भारतीय टीवी मार्केट में शानदार उपलब्धि हासिल की है. सैमसंग 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा टीवी बेचने वाली पहली कंपनी बनी है.

Samsung Smart TV Market
सैमसंग ने टीवी मार्केट में बना नया रिकॉर्ड (फोटो - Samsung)
author img

By ETV Bharat Tech Team

Published : May 26, 2025 at 5:02 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

हैदराबाद: भारत के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनियों में एक सैमसंग ने टीवी मार्केट में भी अपना दबदबा दिखाया है. 2024 में सैमसंग का टीवी मार्केट 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री को भी पार कर गया है. सैमसंग भारत की टीवी इंडस्ट्री में 10,000 करोड़ रुपये की बिक्री का आंकड़ा पार करने वाला पहला ब्रांड बन गया है. सैमसंग का कहना है कि उसे पूरा यकीन है कि वो 2025 में भी दो अंकों की (यानी कम से कम 10% या उससे ज्यादा) बढ़ोतरी हासिल करने वाला है. इसका कारण भारत में उपलब्ध सैमसंग की प्रीमियम टीवी की बड़ी रेंज, बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी और एआई फीचर्स वाली टीवी की बढ़ती मांग है.

सैमसंग इंडिया के विजुअल डिस्प्ले बिजनेस के सीनियर डायरेक्टर ने कहा, "सैमसंग इंडिया के लिए 2024 का साल काफी ऐतिहासिक रहा. इस साल कंपनी ने 10,000 करोड़ रुपये का कारोबार हासिल किया. अब इस साल (2025 में) हम AI TV की नई लाइनअप को लॉन्च करने के साथ दो अंकों की बढ़ोतरी चाहते हैं. एआई टीवी में दिखने वाला हरेक सीन शानदार होता है. घर में सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देता है. हमें भरोसा है कि हम एआई-पावर्ड स्क्रीन के इस नए युग की शुरुआत के साथ नेक्स्ट जनरेशन की टीवी को तेजी से अपनाने और भारत के प्रीमियम टीवी सेगमेंट में अपनी नेतृत्व वाली स्थिति को मजबूत कर पाएंगे."

सैमसंग की स्मार्ट टीवी रेंज

सैमसंग ने हाल ही में भारत में साल 2025 की टीवी रेंज लॉन्च की है. इसमें Vision AI पावर्ड टीवी शामिल है. इस रेंज में 40 से भी ज्यादा टीवी मॉडल्स हैं, जिनमें Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED, QLED और The Frame का नाम शामिल है. ये टीवी काफी स्मार्ट हैं. ये यूज़र्स के स्वभाव और पर्यावरण के अनुसार फीचर्स मुहैया कराता है. ये टीवी सिर्फ दर्शकों को कंटेंट दिखाने के लिए नहीं बल्कि एक इंटेलीजेंट असिस्टेंट के रूप में भी काम करता है. इस टीवी में जेस्चर पर आधारित फीचर्स दिए गए हैं. टीवी स्मार्टथिंग्स के जरिए स्मार्ट होम से जुड़ते हैं.

सैमसंग की 2025 रेंज वाली नई स्मार्ट टीवी की कीमत 49,490 रुपये से लेकर 11,00,000 रुपये तक है. यह टीवी रेंज अलग-अलग कीमत और स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोक इस टीवी का इस्तेमाल कर सके. इस टीवी रेंज में कई खास फीचर्स मौजूद हैं, जिनमें पिक्चर को बेहतर बनाने के लिए एआई अपस्केलिंग प्रो, बिना ब्राइटनेस के बेहतर विजुअल्स दिखाने के लिए ग्लेयर-फ्री व्यूइंग और अटरैक्टिव डिजिटल डिजाइन दिखाने के लिए जनरेटिव आर्ट वॉलपेपर जैसे कई टेक्नोलॉजी दी गई है. सैमसंग का कहना है कि ये टीवी भारतीय दर्शकों के घर में सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि एक स्मार्ट लाइफस्टाइल हब की तरह काम कर रही है.

सैमसंग भारत के स्मार्ट टीवी मार्केट में बनाई अपनी पकड़ को और भी मजबूत करना चाहता है. इस कारण कंपनी 43 इंच स्क्रीन वाली स्मार्ट टीवी को सस्ती कीमत पर लॉन्च कर रहा है, क्योंकि उसे खरीदने वाले लोग काफी ज्यादा है. इसके अलावा अब भारत में एआई फीचर्स वाले प्रीमियम टीवी की मांग भी बढ़ती जा रही है, तो सैमसंग इन सेगमेंट में भी अपनी स्थिति को मजबूत करने का काम कर रहा है. इसके अलावा सैमसंग की भारतीय ऑफलाइन टीवी मार्केट में भी मजबूत पकड़ है.

सैमसंग के कुछ नए स्मार्ट टीवी

मॉडलस्क्रीन साइजरिज़ॉल्यूशनप्रोसेसरमुख्य फीचर्सकीमत (INR)
QN990F65", 75", 85"8K Neo QLEDNQ4 AI Gen3Glare Free, AI Upscaling, HDR+₹2,72,990 से शुरू
S95F55", 65", 77", 83"4K OLEDNQ4 AI Gen3Anti-Glare 2.0, One Connect, HDR10+₹1,79,990 से शुरू
S90F42", 48", 55", 65", 77", 83"4K OLEDNQ4 AI Gen3QD-OLED, 144Hz Refresh Rate, HDMI 2.1₹1,54,990 से शुरू
QN90F55", 65", 75", 85", 98"4K Neo QLEDNQ4 AI Gen3Glare Free, AI Upscaling Pro, HDR+₹1,35,990 से शुरू
QN85F55", 65", 75", 85"4K Neo QLEDNQ4 AI Gen3Q-Symphony, AI Sound Optimization₹1,14,990 से शुरू
QN70F55", 65", 75"4K Neo QLEDNQ4 AI Gen3AirSlim Design, AI Upscaling₹89,990 से शुरू

यह भी पढ़ें: Honor Magic V3 ने Samsung S25 Edge के “बियॉन्ड स्लिम” वाले दावे पर कसा तंज, पतली डिज़ाइन पर उठाए सवाल