मुजफ्फरपुर में युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या, सड़क किनारे मिली डेड बॉडी - Murder In Muzaffarpur
Murder In Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में एक युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई है. उसके शव को सड़क किनारे से बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Published : April 19, 2024 at 1:40 PM IST
मुजफ्फरपुर: बिहार में एक बार फिर अपराधियों का तांडव बढ़ गया है. आए दिन जिलों से हत्या और लूट की खबर सामने आ रही है. लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस के अलर्ट होने के बावजूद हत्याएं हो रही है. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है. जहां एक युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है.
कांटी थाना क्षेत्र का मामला: मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में उसे समय हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने ग्रामीण सड़क किनारे एक युवक का डेड बॉडी खून से लथपथ देखा. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद इलाके में इस बात की चर्चा आग की तरह फैल गई. लोगों के बीच चर्चा होने लगी कि डेड बॉडी किसकी है.
इलाके में दहशत का माहौल: वहीं, सूचना मिलने ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शव के पास से हटाया. फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके साथ ही कटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. फिलहाल, अब तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है.
"स्थानीय लोगों द्वारा एक डेड बॉडी मिलने की सूचना दी गई थी. सूचना सत्यापन के लिए मौके पर पहुंचे तो जानकारी सहीं पाई गई. वहां आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद किसी ने भी शव की पहचान नहीं की. हालांकि प्रथम दृश्यता लग रहा कि धारदार हथियार से किसी ने हमला कर युवक की हत्या कर दी है. युवक के पहचान की कवायत चल रही है. जल्द अपराधी भी पकड़ा जाएगा." - संजीव कुमार, कांटी थानेदार सह इंस्पेक्टर, मुजफ्फरपुर
इसे भी पढ़े- समस्तीपुर में युवक की गला रेतकर हत्या, तमिलनाडु में करता था मजदूरी, हफ्ते भर पहले आया था घर

