ETV Bharat / state

यमुना में आरती के लिए मार्च के अंत तक तैयार होगा वासुदेव घाट, एलजी ने लिया जायजा

author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : Feb 18, 2024, 1:50 PM IST

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के किनारे वासुदेव घाट तैयार किया जा रहा है. यह घाट डीडीए विभाग द्वारा तैयार कराया जा रहा है, जिसकी निगरानी खुद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना कर रहे हैं.

Etv Bharat
Etv Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना आरती के लिए यमुना किनारे बसे वासुदेव घाट को तैयार किया जा रहा है. यह घाट डीडीए विभाग द्वारा तैयार कराया जा रहा है, जिसकी निगरानी खुद दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना कर रहे हैं. वासुदेव घाट मार्च महीने के अंत तक पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा और इस पर नियमित रूप से यमुना आरती भी होगी. उसके बाद से दिल्लीवासी भी यमुना आरती के साथ साथ यमुना किनारे पर्यटन का आनंद भी उठा सकेंगे.

delhi news
यमुना में आरती की तैयारी

दिल्ली में यमुना किनारे प्राचीन घाटों में से एक वासुदेव घाट का पुराना नाम कुदेशिया घाट था. अब इसका नाम बदलकर वासुदेव घाट किया गया हैं. क्योंकि यमुना किनारे भगवान श्री कृष्ण गाय चराया करते थे. डीडीए विभाग द्वारा इस बदहाल घाट का जीर्णोदार कर यमुना आरती के लिए तैयार किया जा रहा है. इस पर लगातार उपराज्यपाल वीके सक्सेना नजर रखे हुए है और समय-समय पर नियमित रूप से दौरा कर तैयारियों का जायजा भी ले रहे है. 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उपराज्यपाल ने भी यमुना आरती की थी. उससे पहले भी यहां पर कई बार तैयारियों पर काम किया गया. पिछले कुछ समय से घाट को सुंदर व आकर्षक रूप से तैयार किया जा रहा है. जहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक और सैलानी भी यमुना का आनंद उठा सकेंगे.

delhi news
यमुना में आरती की तैयारी
delhi news
यमुना में आरती की तैयारी

वासुदेव घाट के मेंटेनेंस की जिम्मेदारी डीडीए विभाग की होगी और घाट के किनारे कई आकर्षक मॉन्यूमेंट्स भी बनाए गए हैं, जिनकी छवि देखने से ही बनती है. साथ ही यहां पर रंग-बिरंगे पौधे भी लगाए गए हैं, जो पर्यटकों को दूर से ही आकर्षित करेंगे.

delhi news
यमुना में आरती

ये भी पढ़ें : दिल्ली में ट्रैक से उतरी मालगड़ी को हटाने का काम जारी, आज से शुरू हो सकता रेल यातायात

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.