हरिद्वार कुंभ से पहले 500 नई बसें खरीदने का प्लान, उत्तराखंड परिवहन निगम ने शासन को भेजा प्रस्ताव
उत्तराखंड परिवहन निगम भी हरिद्वार कुंभ 2027 से पहले पुरानी बसों को बाहर कर नई बसें खरीदने का प्लान बना रहा है.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : July 29, 2025 at 7:52 PM IST
देहरादून: साल 2027 में उत्तराखंड के हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होना है. हरिद्वार कुंभ के लिए जहां सरकार अपनी तैयारियों में जुटी हुई है तो वहीं उत्तराखंड परिवहन निगम भी कुंभ से पहले अपनी कंडम बसों को बाहर करने की प्लानिंग कर रहा है. इसीलिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने सरकार को कुंभ से पहले 500 बसें खरीदने का प्रस्ताव भेजा है.
दरअसल, उत्तराखंड रोडवेज के बेड़े में 1490 बसें है. इसमें से 967 बसें तो उत्तराखंड परिवहन निगम की है, लेकिन 967 बसों में से करीब 400 बसें ऐसी है, जिनकी स्थिति काफी दयनीय हो चुकी है. इसीलिए उत्तराखंड परिवहन निगम अब इन बसों को सड़क से हटाने की तैयारी कर रहा है.
उत्तराखंड परिवहन निगम का प्लान करीब 500 नई बसें खरीदने का है, जिसका प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है. ताकि साल 2027 में होने वाले कुंभ मेले से पहले पुरानी बसों को रिप्लेस किया जा सके. बता दें कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने बेड़े में कंडम बसों की संख्या बढ़ती जा रही है. इसीलिए उत्तराखंड परिवहन निगम अपने बेड़े में से पुरानी बसों को बाहर कर नई बसें खरीदने पर जोर दे रहा है.
पिछले साल नवंबर में भी परिवहन निगम ने 130 बसों को खरीदा था. इसके बाद इस साल 100 और बसों को खरीदने का टेंडर होने के साथ ही वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है. ऐसे में अगले कुछ महीने के भीतर बीएस 6 मॉडल की 100 डीजल बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल हो जाएगी. इसके अलावा साल 2027 के कुंभ को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम 500 और नई बसों को खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजा चुका है, ताकि कंडम बसों को पूरी तरह से बाहर किया जाएगा.
ज्यादा जानकारी देते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने कहा कि साल 2027 के हरिद्वार कुंभ को देखते हुए परिवहन निगम को कुछ नए बसों की जरूरत होगी. साथ ही निगम की कुछ बसे पुरानी भी हो गई है, जिसे रिप्लेस करने के लिए नई बसों की भी जरूरत है. इसके लिए शासन को 500 नई बसों को खरीदने का प्रस्ताव भेजा गया है. ताकि हरिद्वार कुंभ मेले और दिल्ली रूट पर निगम के पास बसों की कोई कमी न हो.
प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने बताया कि पिछले साल नवंबर महीने में निगम को 130 बसे मिली है. इसके साथ ही जल्द ही 100 और बसें मिलने जा रही है. इसके अतिरिक्त 500 बस खरीदने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है.
पढ़ें---

