ETV Bharat / state

मौसम अलर्ट: यूपी में बारिश के बाद अब ठंडी हवाएं सताने लगीं, दस मार्च से बढ़ेगा तापमान

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Mar 7, 2024, 9:00 AM IST

Etv Bharat
Etv Bharat

यूपी में बारिश और ओले थमने के बाद अब सर्द हवाएं परेशान करने लगाी है. चलिए जानते हैं मौसम का हाल.

लखनऊः पिछले दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश के लगभग सभी इलाकों में तीन दिनों तक जोरदार बारिश होने के साथ ही एक दर्जन से अधिक जिलों में ओलावृष्टि हुई है. इसके कारण मौसम में नमी व्याप्त है और हवाओं के चलने से सुबह व शाम ठंडक बढी है. रात के तापमान में भी गिरावट हुई है. वहीं, मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 2 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी.

कम तापमान वाले जिले
नजीबाबाद 7 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर 7, मेरठ 7.9, मुरादाबाद 9.8, रायबरेली 9, सोनभद्र 9, कानपुर नगर 9.8, लखनऊ 10.5, प्रयागराज 10, बलिया 10, बरेली 10, शाहजहांपुर 10, आगरा 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.


प्रमुख शहरों के तापमान

लखनऊः राजधानी लखनऊ में बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहे धूप निकली अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया क्योंकि सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होने की वजह से सुबह शाम के समय ठंडक में वृद्धि हुई है. वही दिन में मौसम सामान्य है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार गुरुवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेंगे अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगरः कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.


गोरखपुरः गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

वाराणसीः वाराणसी में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 278डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.

प्रयागराजः प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस कम है.

मेरठः मेरठ में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम है.

आगराः आगरा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है वही अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो की सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है.



मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा वही 10 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसका प्रभाव हिमालय क्षेत्र पर पडने की संभावना है जिससे एक बार फिर से मौसम में परिवर्तन हो सकता है कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है.

ये भी पढ़ेंःइस महाशिवरात्रि पर 72 साल बाद बन रहे कई योग, भक्तों पर बरसेगी शिव की कृपा, जानिए पूजा मुहूर्त

ये भी पढ़ेंः दो लड़कों की गजब प्रेम कहानी: 50 लाख खर्च कर एक बना लड़की, दूसरा बोला-असली लड़की होती तो करता शादी; फूंक दी कार

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.