ETV Bharat / state

यूपी में भीषण गर्मी का अलर्ट; पारा 40 के पार, दो दिन बाद मिलेगी राहत, हल्की बारिश के आसार - UP Weather News

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Apr 6, 2024, 9:57 AM IST

Weather News UP: उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला सबसे अधिक गर्म रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 41. 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. वही सबसे कम तापमान बिजनौर में 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Etv Bharat
Etv Bharat

लखनऊ: अप्रैल का महीना जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे गर्मी और भीषण होती जा रही है. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान ऐसा ही बना रहेगा. कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

वहीं 5 दिन के बाद तापमान में और अधिक वृद्धि होने के संकेत मिल रहे हैं. 5 अप्रैल को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 व 9 अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक दो जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अप्रैल में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. भीषण गर्मी का भी अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का प्रयागराज जिला सबसे अधिक गर्म रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 41. 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है. वही सबसे कम तापमान बिजनौर में 18 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आने वाले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहेगा, बारिश की संभावना नहीं है.

यूपी की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को सुबह से मौसम साफ रहा. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वही अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

गोरखपुर में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो समान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

वाराणसी में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मेरठ में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

आगरा में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है. अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो समान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले 5 दिन तक अधिकतम न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा. आठ और नौ अप्रैल को पूर्वी उत्तर प्रदेश के निचले हिस्से में एक दो स्थान पर हल्की बारिश हो सकती है. 5 दिन के बाद तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है.

ये भी पढ़ेंः मौसम अलर्ट: यूपी के 11 जिलों में बारिश की संभावना, झांसी सबसे ज्यादा गर्म

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.