ETV Bharat / state

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फिर उठाया बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा, कहा- ये शांति में पैदा करते हैं खलल

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने फिर से बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाया है. उन्होंने इसे शांति में खलल पैदा करने वाला बताया.

Sanjay Seth
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 26, 2025 at 6:51 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड में एक बार फिर बंगलादेशी घुसपैठ का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बंगलादेशी घुसपैठिए को चुन चुनकर राज्य और देश से बाहर करने की बात कही है.

रांची में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि बंगलादेशी घुसपैठिए शांति में खलल पैदा करते हैं इसलिए भाजपा शासित प्रदेश महाराष्ट्र, असम और दिल्ली और अन्य एनडीए शासित प्रदेश की तरह झारखंड से भी चुन चुनकर बांग्लादेशी घुसपैठिए को बाहर किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब भी कोई शांति भंग होती है तो इसके पीछे इनकी भूमिका रहती है. प्रशासन को ऐसे लोगों पर हर हाल में नजर रखे जो शिवरात्रि जैसे पर्व पर खलल डालने की कोशिश करता है.

संजय सेठ का बयान (ईटीवी भारत)

तुष्टिकरण से निकलना होगा नहीं तो इसी बदनाम होता रहेगा झारखंड-संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हजारीबाग के इचाक में शिवरात्रि के मौके पर हुई हिंसक झड़प को दुखद बताते हुए कहा कि झारखंड इसीलिए बदनाम होता रहा है, कभी सरस्वती पूजा के मौके पर मूर्ति विसर्जन के दौरान तो कभी रामनवमी में हिंसा होती है. अब आने वाले समय में होली का मौका होगा ऐसे में प्रशासन को शांति बिगाड़ने वाले लोगों पर नजर रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि जब किसी सार्वजनिक रास्ते से मूर्ति विसर्जन या रामनवमी का झंडा या शिव बारात निकलती है तो किसी को इसमें आपत्ति नहीं होना चाहिए.

संजय सेठ ने कहा कि इसको तुष्टिकरण नीति के तहत आप कार्रवाई नहीं कर सकते हैं. उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे तत्वों पर नजर रखी जाए जो शिवरात्रि जैसे अवसर पर खलल डालने की कोशिश करते हैं, उन पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए. शिव बारात में खलल डालने वाले ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई प्रशासन करें क्योंकि आने वाले समय में होली आने वाला है उसमें भी ऐसे तत्व शांति भंग कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:
हजारीबाग में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक वाहन आग के हवाले

कोडरमा के ध्वजाधारी धाम में महाशिवरात्रि मेले का आयोजन, 777 सीढियां चढ़कर भक्त भोले का कर रहे हैं जलाभिषेक