ETV Bharat / state

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने डाला वोट, कहा - देश के बेहतर भविष्य का प्रतीक है यह चुनाव - Lok Sabha Election 2024

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 13, 2024, 12:19 PM IST

Arjun Munda casts his vote. केंद्रीय मंत्री सह खूंटी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के बेहतर भविष्य का प्रतीक है.

Arjun Munda casts his vote
वोट डालने के बाद अपनी पत्नी के साथ अर्जुन मुंडा (ETV BHARAT)

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने डाला वोट (ETV BHARAT)

सरायकेला: लोकसभा चुनाव को लेकर वोटिंग में लोग बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लिया. उन्होंने अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ खरसावां के खेसरीसाई प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 72 पर वोट डाला.

मतदान को लेकर अर्जुन मुंडा काफी उत्साहित दिखे. अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की. इस मौके पर अर्जुन मुंडा ने कहा कि यह चुनाव देश को बेहतर भविष्य की ओर ले जायेगा. उन्होंने कहा कि खूंटी संसदीय सीट से भाजपा को बढ़त मिलेगी, लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता सर्वोपरि है, लोगों को अपने मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग कर बेहतर राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

अर्जुन मुंडा ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए. अर्जुन मुंडा ने कहा कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

अर्जुन मुंडा से पहले खूंटी लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने भी वोटिंग की. उन्होंने सुबह 9 बजे के करीब माहिल स्थित बूथ संख्या 220 पर मतदान किया. खूंटी सीट पर कालीचरण मुंडा और अर्जुन मुंडा के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: खूंटी से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने डाला वोट, बड़ी संख्या में मतदाता पहुंच रहे बूथ - Lok Sabha Election 2024

यह भी पढ़ें: भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव ने डाला वोट, ईवीएम मशीन खराब होने के कारण बूथ संख्या 242 पर नहीं शुरू हुआ मतदान - Lok Sabha Election 2024

यह भी पढ़ें: मतदान के लिए उमड़ी लोगों की भीड़, कोलेबिरा विधायक और पूर्व मंत्री ने डाला वोट - Lok Sabha Election 2024

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.