साहित्य के क्षेत्र में डॉ भगवती लाल राजपुरोहित को मिलेगा देश का सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री, सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
Padma Award 2024 Bhagwati Lal Rajpurohit: एमपी की चार शख्सियतों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. देश का सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री पाने वालों में उज्जैन के साहित्यकार डॉ भगवती लाल राजपुरोहित भी शामिल हैं.आईए जानते हैं कौन हैं डॉ भगवती लाल राजपुरोहित.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : January 26, 2024 at 10:24 PM IST
उज्जैन। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया है.एमपी की चार शख्सियतों को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. देश का सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री पाने वालों में उज्जैन के साहित्यकार डॉ भगवती लाल राजपुरोहित भी शामिल हैं. पुरस्कार की घोषणा के बाद पुरोहित परिवार में खुशी छा गई.
एमपी की 4 हस्तियों को पद्मश्री
मध्य प्रदेश की 4 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा. इनमें उज्जैन के पं.ओमप्रकाश शर्मा को कला के क्षेत्र में यह सम्मान मिलेगा.वहीं कला के ही क्षेत्र के लिए कालूराम बामनिया को भी चुना गया है. उज्जैन के भगवती लाल राजपुरोहित को साहित्य के लिए यह सम्मान मिलेगा.वहीं खेल के क्षेत्र में पैरा स्वीमर सतेन्द्र सिंह लोहिया का नाम शामिल है.
कौन हैं भगवती लाल राजपुरोहित
डॉ भगवती लाल राजपुरोहित का जन्म धार जिले के चंदोड़िया में 2 नवंबर 1943 को हुआ था.डॉ राजपुरोहित लंबे समय से उज्जैन में ही रह रहे हैं. केडी गेट निवासी 81 वर्षीय डॉ राजपुरोहित साहित्य के क्षेत्र काफी ख्यात हैं. इतिहास के जानकार हैं और सांदीपनि महाविद्यालय में हिंदी के प्रोफेसर रहे हैं.
कई पुस्तकें लिखी हैं डॉ राजपुरोहित ने
डॉ भगवती लाल राजपुरोहित ने हिंदी,संस्कृत और प्राचीन इतिहास में एमए और पीएचडी की है. साहित्य के लिए हिंदी और मालवी में कई रचनाएं लिखी हैं. भारतीय अभिलेख और इतिहास,राजा भोज,भारत के प्राचीन राजवंश, उज्जयिनी और महाकाल, मेघदूत का मालवी में रुपांतरण जैसी कई रचनाएं लिखी हैं.
कई पुरस्कारों से नवाजे जा चुके हैं
भोज पुरस्कार, डॉ राधाकृष्णन सम्मान,मप्र साहित्य परिषद का बालकृष्ण शर्मा नवीन पुरस्कार समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं. पद्मश्री मिलने पर कहा की सरकार ने उनके परिश्रम को मान्यता दी है जो कि उनके लिए गौरव की बात है.इधर उनके परिवार में खुशी का माहौल है.
ये भी पढ़ें: |
सीएम मोहन ने दी बधाई
सीएम मोहन यादव ने गणतंत्र दिवस की देशवासियों को बधाई देते हुए पद्मश्री के लिए योग्य व्यक्तियों के चयन पर पीएम मोदी की निष्पक्ष कार्य शैली बताते हुए तारीफ की. प्रदेश में चार हस्तियों को पद्मश्री मिलने पर गौरवान्वित होते हुए उन्होंने सभी को बधाई दी.

