ETV Bharat / state

यूपीएससी में झारखंड की बेटियों ने लहराया परचम, जमशेदपुर की स्वाती और गढ़वा की साक्षी ने क्रैक किया एग्जाम - UPSC CSE FINAL RESULT 2023

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Apr 16, 2024, 5:42 PM IST

UPSC MAINS RESULT 2023. यूपीएससी की परीक्षा में झारखंड की दो बेटियों ने भी अपना परचम लहराया है. इनमें एक जमशेदपुर की रहने वाली है, तो दूसरी गढ़वा की रहने वाली.

UPSC CSE FINAL RESULT 2023
UPSC CSE FINAL RESULT 2023

रांची: UPSC MAINS RESULT 2023 यूपीएससी मेंस रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है. इसमें झारखंड की बेटियों ने भी अपना परचम लहराया है. जमशेदपुर की स्वाति शर्मा ने जहां इसमें 17वीं रैंक हासिल की है स्वाति सेना से रिटायर्ड संजय शर्मा की बेटी हैं. वहीं गढ़वा की डीसी शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर ने 89 वीं रैंक हासिल की है.

जमशेदपुर की स्वाति शर्मा ने बढ़ाया झारखंड का मान

भारत की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा मानी जाने वाली यूपीएसएसी में झारखंड की बेटियों ने भी अपने झंडे गाड़े हैं. उपायुक्त शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर ने 89 वां स्थान हासिल किया है. इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि अनिमेष प्रधान ने दूसरा स्थान हासिल किया है. डोनुरू अनन्या रेड्डी ने यूपीएससी परीक्षा में तीसरा हासिल किया है. वहीं, पीके सिद्धार्थ राजकुमार ने चौथा और रुहानी ने पांचवा स्थान हासिल किया है.

जमशेदपुर के मानगो में रहने वाले संजय शर्मा की बेटी साक्षी ने जहां यूपीएससी परीक्षा में 17वीं रैंक हासिल की है. उन्हों ने अपनी मैट्रिक की पढ़ाई आर्मी सेकेंडरी स्कूल कोलकाता से की थी. इसके बाद इन्होंने 12वीं की पढ़ाई जमशेदपुर के साकची स्थित टैगोर एकेडमी से पूरी की. वहीं, इन्होंने जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज से पॉलेटिकल साइंस में एमए पास किया.

ये भी पढ़ें:

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के फाइनल नतीजे घोषित, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप - UPSC CSE Result 2023

बोकारो की बेटी अदिति ने यूपीएससी की इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विसेज में किया दूसरा स्थान हासिल, माता-पिता हुए गौरवान्वित

UPSC IIS: छिंदवाड़ा के सौरभ खेकड़े को मिली भारतीय सूचना सेवा में दूसरी रैंक

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.