ETV Bharat / state

चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के प्लान को किया नाकाम, 3 आईईडी बरामद कर किया नष्ट - Security forces destroyed 3 IED

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Apr 3, 2024, 8:10 PM IST

SECURITY FORCES DESTROYED 3 IED
SECURITY FORCES DESTROYED 3 IED

चाईबासा में सुरक्षबलों ने नक्सलियों के एक बड़े प्लान को नाकाम कर दिया. नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए 3 आईईडी लगाया था जिसे पुलिस ने जब्त कर नष्ट कर दिया.

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के टोन्टो और गोईलकेरा थानान्तर्गत वनग्राम सरजोम बुरू और मारादिरी के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा लगाए गए तीन आईईडी (03 I.E.D) बरामद किया गया है. बरामद आईईडी को सुरक्षा की दृष्टि से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया.

प्रतिबंधित भाकपा (माओ) नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाई सांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया.

अभियान के दौरान को टोन्टो और गोईलकेरा थाना इलाके के वनग्राम सरजोम बुरू और मारादिरी के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा लगाए गए 03 आईईडी, जिसमें एक 2 किलो, दूसरा 5 किलो और तीसरा 8 से 10 किलो का आईईडी बरामद किया गया. बरामद आईईडी को सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया.

इसके साथ ही टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजोम बुरू के आस-पास जंगल पहाड़ी क्षेत्र में भी 01 (एक) I.E.D लगाया गया था. जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा बरामद किया गया है और सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से नष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

ये भी पढ़ें:

ड्रग्स डीलर, उग्रवादी और अपराधियों का हथियार बना ज़ंगी एप, परेशान पुलिस खोज रही काट

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले रेड कॉरिडोर पर नजर, पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर झारखंड पुलिस चला रही अभियान

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.