ETV Bharat / state

'राहुल गांधी के पांव जहां पड़े कांग्रेस का बंटाधार' भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम का तंज, मैहर दर्शन करने पहुंचे

author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : Mar 3, 2024, 2:17 PM IST

Updated : Mar 3, 2024, 2:28 PM IST

Deputy cm of up in maihar : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार सुबह मैहर पहुंचकर माता शारदा के दर्शन किए और राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर निशाना साधा.

Deputy cm of up in maihar
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम का तंज

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर यूपी के डिप्टी सीएम का तंज

सतना. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी के पांव जहां-जहां पड़े वहां कांग्रेस का बंटाधार हुआ. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने मैहर में मां शारदा देवी के दर्शन करने के बाद पत्रकारों से बात की और 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर तीखा हमला बोला.

एमपी-यूपी में सभी सीटें जीतने का दावा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ' माता के दर्शन कर मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया है. प्रत्याशियों की घोषणा के बाद चुनाव प्रचार और तेजी के साथ किया जाएगा.' डिप्टी सीएम ने मध्य प्रदेश में 29 सीटें, उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें और देश में 400 पार सीटें जीतने का दावा किया है.

Read more -

सतना पहुंचे बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री, बुंदेलखंड महाकुंभ की विस्तार से दी जानकारी

ग्वालियर में अग्निवीरों से बोले राहुल गांधी- सरकार में आए तो इस योजना में करेंगे बदलाव, जरुरत पड़ी तो बंद करेंगे

मैहर में दर्शन के बाद सतना हुए रवाना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से मां शारदा की नगरी मैहर पहुंचे थे, जहां मैहर माता मंदिर में मां शारदा के दर्शन व पूजन कर वे सतना के लिए रवाना हुए. मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में बीजेपी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी. मैहर में दर्शन करने के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'आज मध्य प्रदेश के मैहर में प्रसिद्ध शारदा मां के मन्दिर में माता शारदा जी के दर्शन व पूजा-अर्चना करने का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ. माता शारदा जी से प्रदेशवासियों के कल्याण हेतु प्रार्थना की.'

Last Updated : Mar 3, 2024, 2:28 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.