साक्षात मौत आ रही थी सामने, देवदूत बनकर आए RPF कॉन्स्टेबल ने बचाई जान
RPF कॉन्स्टेबल की सूझबूझ से बची यात्री की जान, नर्मदापुरम स्टेशन पर सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुजरने से पहले प्लेटफॉर्म पर खींचा.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : May 14, 2025 at 4:33 PM IST
नर्मदापुरम : रेल सुरक्षा बल की सतर्कता से नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर एक शख्स मौत के मुंह में जाने से बच गया. यह घटना बीती रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है, जब मोहम्मद साकिर खान (42) ट्रेन की पटरियों को क्रॉस कर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था. इस घटना से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है कि कैसे ट्रेक पर साक्षात मौत आ रही थी.
पलक झपकते ही RPF कॉन्स्टेबल ने बचाई जान
नर्मदापुरम स्टेशन पर लगे कैमरों में ये घटना कैद हुई है, जिसका वीडियो अब सामने आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कॉन्स्टेबल विनोद कश्यप की सतर्कता से एक यात्री की जान बच गई. यात्री पटरियां क्रॉस करते प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान एक सुपर फास्ट एक्सप्रेस वहां आ गई. ड्यूटी पर तैनात RPF कॉन्स्टेबल विनोद कश्यप पलक झपकते ही यात्री को प्लेटफॉर्म पर खींच लिया, जिससे उसकी जान बच गई.
नर्मदापुरम से भोपाल जा रहा था यात्री
इस घटना में यात्री के पैर में मामूली चोट आई हैं. उसकी पहचान इंदौर के मोबिनपुरा निवासी मोहम्मद साकिर खान के रूप में हुई है. यात्री के पास नर्मदापुरम से भोपाल का टिकट था. घटना के बाद यात्री को कड़ी समझाइश देने के बाद छोड़ दिया गया है. वहीं रेलवे ने हर बार की तरह यात्रियों से पटरियां क्रॉस न करने की अपील की है. ये वीडियोसोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
यह भी पढ़ें-

