ETV Bharat / state

Bharat Jodo Nyay Yatra : धौलपुर में राहुल की न्याय यात्रा आज से होगी शुरू, गहलोत और पायलट भी होंगे शामिल

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Mar 2, 2024, 9:32 AM IST

Updated : Mar 2, 2024, 9:49 AM IST

Rahul Gandhi Nyay Yatra, धौलपुर में विराम हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार से शुरू होगी. इस दौरान राजाखेड़ा बाइपास से वाटर वर्क्स तक 3 किलोमीटर राहुल गांधी पैदल चलेंगे. इस दौरान पूर्व सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत स्थानीय नेता भी इस यात्रा में शामिल होंगे.

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi

धौलपुर. असम से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार दोपहर के बाद धौलपुर शहर से शुरू होगी. 25 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा धौलपुर पहुंची थी, लेकिन 7 दिन का यात्रा ने विराम लिया था. राहुल गांधी धौलपुर से वापस दिल्ली लौट गए थे. आज 2 मार्च से यात्रा फिर से शुरू हो रही है. धौलपुर से गुजरने के बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश करेगी.

कांग्रेस जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की असम से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बोथपुरा गांव पहुंची थी, लेकिन यात्रा ने 7 दिन का विराम लिया था. शनिवार दोपहर के बाद फिर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगाज हो रहा है. राहुल गांधी के साथ यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली शामिल होंगे. इनके अलावा प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की भी धौलपुर पहुंचने की संभावना है. भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता और संगठन पदाधिकारी तैयारी में जुटे हैं.

पढ़ें : धौलपुर में बोले राहुल गांधी, देश में आर्थिक, सामाजिक, किसान व महिलाओं के साथ हो रहा अन्याय

3 किलोमीटर चलेंगे पैदल : भारत जोड़ो न्याय यात्रा का काफिला राहुल गांधी के साथ 3 किलोमीटर तक पैदल चलेगा. यात्रा में लोग राजाखेड़ा बाइपास से शुरू होकर वाटर वर्क्स चौराहे तक पैदल चलेंगे. इस दौरान भारी तादात में कांग्रेस पार्टी के नेता एवं समर्थकों की भीड़ जुटने की उम्मीद जताई जा रही है. धौलपुर के बाद राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश करेगी, जहां मध्य प्रदेश के नेता भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी करेंगे.

Last Updated : Mar 2, 2024, 9:49 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.