ETV Bharat / state

प्रियंका गांधी की जनसभा की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, 22 मई को रांची में होगी रैली - Priyanka Gandhi Public Meeting

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 21, 2024, 10:06 PM IST

Updated : May 21, 2024, 10:30 PM IST

Priyanka Gandhi Visit Ranchi: रांची में बुधवार को प्रियंका गांधी एक जनसभा को संबोधित करने वाली हैं, जिसकी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी है. इस दौरान कांग्रेस के साथ-साथ झामुमो के भी कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे.

priyanka-gandhi-public-meeting-in-ranchi-on-lok-sabha-election-2024
प्रियंका गांधी जनसभा की तैयारी करते लोग (ETV BHARAT)

ईटीवी भारत की ग्राउंड रिपोर्ट (प्रियंका गांधी की जनसभा की तैयारी) (ETV BHARAT)

रांची : देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है. सभी राजनीतिक दल अपने-अपने बड़े नेताओं के साथ चुनाव प्रचार करने में जुटा हुआ है. वहीं, कुछ वरिष्ठ नेता के द्वारा अपने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं. इस बीच कांग्रेस की ओर से नामकुम स्थित हाई टेंशन मैदान में एक जनसभा का आयोजन कराया जा रहा है, जिसकी तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी है. जनसभा से पहले कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता लगातार मेहनत करते दिख रहे हैं. आयोजन सभा पर भी प्रदेश कांग्रेस द्वारा भव्य इंतजाम कराया जा रहा है.

प्रियंका गांधी कल यानी 22 मई को रांची पहुंचेंगी और यहां से एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगी. वह अपनी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील भी करेंगी. इस दौरान कांग्रेस के साथ-साथ जेएमएम के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव अमूल्य नीरज खलखो ने बताया कि प्रियंका गांधी कल यानी 22 मई को गोड्डा और रांची में जनसभा को संबोधित करेंगी. गोड्डा में दोपहर से पहले जनसभा को संबोधित करेंगी. इस दौरान जेएमएम नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहेंगी.

इसके बाद वह रांची के लिए रवाना हो जाएंगी और फिर करीब 2:30 बजे रांची में जनसभा को संबोधित करेंगी. यहां प्रियंका गांधी के साथ मुख्यमंत्री चंपई सोरेन मौजूद नजर आएंगे. वहीं, राजनीति के जानकारों का मानना है कि नामकुम हाई टेंशन मैदान को चुनने के कई कारण है. इस मैदान से थोड़ी दूर पर ही कांटाटोली है, जहां कांग्रेस के परंपरागत वोटर मुस्लिम बहुसंख्यक हैं. वहीं, नामकुम से थोड़ी दूर पर ही आदिवासियों से जुड़े कई गांव हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका गांधी अपने इस जनसभा के माध्यम से रांची के मुसलमान और आदिवासी वोट बैंक पर निशाना साधेंगी और लोगों से अपने पक्ष में वोट करने के लिए अपील भी करेंगी.

ये भी पढ़ें : सरायकेला में कल्पना सोरेन: कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए मांगा वोट, भाजपा और केंद्र सरकार पर साधा निशाना

ये भी पढ़ें : प्रियंका गांधी का झारखंड दौरा तय, गोड्डा और रांची में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगेंगी वोट

Last Updated : May 21, 2024, 10:30 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.