ETV Bharat / state

अब 8 घंटे में रांची से वाराणसी, बिहार में इन स्टेशन पर भी स्टॉपेज, जानें वंदे भारत का रूट और किराया

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Mar 12, 2024, 9:38 PM IST

Ranchi Varanasi Vande Bharat Etv Bharat
Ranchi Varanasi Vande Bharat Etv Bharat

Ranchi Varanasi Vande Bharat : प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को रांची वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है, 18 मार्च से ट्रेन का नियमित परिचालन होगा. क्या है रुट, समय और किराया, सबकुछ पढ़ें.

पटना : प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को तीन और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है. पटना लखनऊ वंदे भारत, पटना जलपाईगुड़ी वंदे भारत और 02887 रांची वाराणसी वाया बिहार के गया और सासाराम होकर चलेगी. रांची से वाराणसी तक का सफर यह ट्रेन सात घंटे 50 मिनट में तय करेगी. आठ कोच वाली इस ट्रेन में 530 सीट है. गुरुवार को ट्रेन नहीं चलेगी.

रांची-वाराणसी वंदे भारत की दूरी : रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन (20887/20888) रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजबेरा, कोडरमा, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए वाराणसी पहुंचेगी. यह ट्रेन रांची से गया की दूरी मात्र 4 घंटे 50 मिनट में पूरी करेगी, जबकि 7 घंटे 50 मिनट में वाराणसी पहुंचेगी. यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेंगी.

ईटीवी भारत GFX.
ईटीवी भारत GFX.

रांची वाराणसी वंदे भारत का टाइम टेबल : पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन रांची से सुबह 5:10 बजे खुलेगी, 6:10 बजे मुरी स्टेशन पहुंचेगी, 7:10 बजे बोकारो स्टील सिटी, 8:40 कोडरमा, 10 बजे गया, 11:03 बजे सासाराम, 12:15 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर होते हुए अपने गंतव्य पर दोपहर 1 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

वापसी में इतने बजे पहुंचेगी गया : वापसी में यह ट्रेन वाराणसी से 16:05 बजे खुलेगी, 16:40 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, शाम 17:48 बजे सासाराम, 18:45 बजे गया, 19:50 कोडरमा, 21:50 बोकारो और 22:48 बजे मुरी पहुंचेगी, इसके बाद अपने आखिरी पड़ाव रांची पहुंचने का समय 23:48 है.

जानें क्या होगा किराया : रेलवे ने रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का किराया तय कर दिया है. एसी चेयरकार का किराया 1505 है, जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2725 रखा गया है. बता दें कि 18 मार्च से ट्रेन के नियमित परिचालन किया जाना है.

ये भी पढ़ें :-

अब 6 घंटे 20 मिनट में अयोध्या, पटना लखनऊ वंदे भारत की बुकिंग 18 मार्च से, जानिए टाइम टेबल

उद्घाटन के दिन ही न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी, कोच का शीशा क्षतिग्रस्त

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.