ETV Bharat / state

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, बिहार की शांति देवी समेत इन इन हस्तियों को मिला सम्मान

author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : Jan 25, 2024, 10:50 PM IST

Updated : Jan 26, 2024, 8:47 AM IST

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के पर पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया. 34 नामचीन हस्तियों में तीन बिहार के लोगों को पद्म पुरस्कार दिया गया. पढ़ें पूरी खबर-

Etv Bharat
Etv Bharat

  • बिहार के स्व॰ बिंदेश्वर पाठक जी को मरणोपरांत सामाजिक कार्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए ‘पद्म विभूषण’ मिलना प्रसन्नता का विषय है। बिहार के ही डॉ॰ चंदेश्वर प्रसाद ठाकुर जी को मेडिसिन के क्षेत्र में ‘पद्म भूषण’, श्रीमती शांति देवी पासवान जी एवं श्री शिवम पासवान जी…

    — Nitish Kumar (@NitishKumar) January 26, 2024 " class="align-text-top noRightClick twitterSection" data=" ">

पटना : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या के पर पद्म पुरस्कार 2024 की घोषणा की गई. इसके तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किए जाने वाली नामचीन हस्तियों के नामों की घोषणा की गई है. इसमें बिहार के तीन हस्तियों को देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चयन किया गया. बता दें कि इससे पहले 23 जनवरी को मोदी सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जननायक कूर्परी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था.

बिहार की कई विभूतियों को पद्म सम्मान : बिहार के स्वर्गीय बिंदेश्वर पाठक को पद्म विभूषण और डॉ सीपी ठाकुर को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. वहीं पांच लोगों को पद्मश्री पुरस्कार के लिए भी चुना गया है. जिसमें मधुबनी पेंटिंग के लिए चर्चित शांति देवी पासवान और शिवम पासवान (पति-पत्नी) को पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा.

इसके अलावा टिकुली कला की पेटिंग के लिए मशहूर अशोक कुमार, राम कुमार मल्लिक को कला के क्षेत्र में और वरीय पत्रकार सुरेंद्र किशोर को भी पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा. अशोक भागलपुर के रहने वाले हैं. टिकुली कला को जीवंत करने का काम का पूरा क्रेडिट टिकुली कलाकार अशोक को जाता है.

सीएम नीतीश ने दी बधाई : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मधुबनी की शांति देवी पासवान एवं शिवम पासवान(पति-पत्नी) को तथा भागलपुर के अशोक कुमार विश्वास को कला के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

34 लोगों के नामों की हुई घोषणा : 23 जनवरी को केंद्र सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया. पद्म पुरस्कारों में देश की 34 हस्तियों को इस सम्मान से नवाजा गया. बिहार के लिए गौरव और बढ़ जाता है जब इन पुरस्कारों में तीन नाम बिहार से भी है.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : Jan 26, 2024, 8:47 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.