ETV Bharat / state

सांसद भजनलाल जाटव बोले-सरकार का सिस्टम फैलियर, किसानों को मिले फसल खराबे का मुआवजा

अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर सांसद भजनलाल जाटव ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है.

MP Bhajan Lal Jatav
सांसद भजनलाल जाटव (ETV Bharat Dholpur)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : September 14, 2025 at 8:24 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धौलपुर: जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर जुबानी हमला बोला. उन्होंने सरकार के सिस्टम को फैलियर बताते हुए भाजपा के नेताओं पर जन्मदिन के अवसर पर करोड़ों रुपए खर्च करने के आरोप लगाए.

उन्होंने कहा कि धौलपुर जिले में सरकार बदलने के बाद एक भी सड़क नहीं बनी है. सरकार और प्रशासन के द्वारा किसी भी तरह का काम नहीं कराया जा रहा है. उन्होंने कहा सरकार आती है, लेकिन मीटिंग करने के बाद निकल जाती है. काम करने से क्षेत्र का विकास होता है. उन्होंने कहा कि बारिश की वजह से धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा समेत संपूर्ण जिले के ग्रामीण क्षेत्र में फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है. सरकार ने सर्कुलर बनाया है कि खड़ी फसल का मुआवजा नहीं मिलेगा. कांग्रेस के बाद भाजपा सरकार ने गलत नियम और कानून बनाए है.

पढ़ें: सांसद जाटव ने धौलपुर में जलभराव वाली कॉलोनियों का लिया जायजा, बोले- सरकार से एक करोड़ की डिमांड रखी है - mp bhajan lal jatav visit dholpur

उन्होंने कहा कि किसानों को फसल खराबे का मुआवजा मिलना चाहिए. जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरुस्त कराना चाहिए. आपदा के अंतर्गत प्रशासन को पैसा मिलता है. लेकिन पता नहीं चल रहा, पैसा कहां जा रहा है. सरकार का सिस्टम पूरी तरह से फेलियर है. उन्होंने आरोप लगाया कि कहा प्रशासन के उच्च स्तरीय अधिकारी फोन तक नहीं उठाते. धौलपुर में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है. जिसकी बानगी नगर परिषद कार्यालय में देखने को मिली है. पांच अधिकारी रंगे हाथों लाखों की घूस लेते गिरफ्तार किए हैं.

पढ़ें: सांसद भजनलाल का भाजपा पर निशाना, कहा-400 पार वाले 240 पर सिमटे, 6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार - Dholpur MP targets BJP

जनता के लिए नहीं, जन्मदिन के लिए पैसा: सांसद ने आरोप लगाया कि कि भाजपा के मंत्री और विधायक बड़े-बड़े टेंट लगाकर जन्मदिन मना रहे हैं, यह पैसा कहां से आ रहा है? भाजपा के पास जनता के लिए नहीं, जन्मदिन मनाने के लिए पैसा है. उन्होंने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देते हुए कहा कि धौलपुर की जनता की मांग पर मचकुंड पर ओवरब्रिज की स्वीकृति मिली है. अन्य सड़कों मार्गों के लिए राशि स्वीकृत की गई है. लोकसभा क्षेत्र के लिए करीब 56 करोड रुपए की स्वीकृति दी है.