ETV Bharat / state

मानसून जल्द आ रहा छत्तीसगढ़, अगले दो तीन दिनों में बारिश का अलर्ट - MONSOON UPDATE

author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : May 23, 2024, 9:51 AM IST

Monsoon Update Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में मानसून बहुत ही जल्द आने वाला है. प्रदेश के कई जिलों में प्री मानसून की बारिश हो रही है. इस बीच रायपुर मौसम विभाग ने अगामी दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोत्तरी होने की संभावना बताई है. कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट भी है. आइए आपको बताते हैं कि किस दिन से मानसून प्रदेश में पहुंचेगा और बारिश का इंतजार खत्म होगा. CHHATTISGARH WEATHER REPORT

rain Alert in chhattisgarh
मानसून आ रहा छत्तीसगढ़ (IMD Raipur)

रायपुर: छत्तीसगढ़ में 12 से 15 जून के दौरान मानसून के आने की भविष्यवाणी रायपुर मौसम विभाग ने की है. अभी मध्य और दक्षिण भारतीय राज्यों में बने सिस्टम की वजह से छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की बारिश हो रही है, जिससे प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए बदलाव की म राहत की बात यह है कि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया है.

छत्तीसगढ़ का आज का मौसम: प्रदेश के मौसम में पिछले 3-4 दिनों से बदलाव देखने को मिल रही है. इस वजह से प्रदेश में उमस और गर्मी बढ़ गई है. बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बेमेतरा में 43.3 डिग्री दर्ज किया गया. प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री से लेकर 43.3 डिग्री तक बना हुआ है. अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

छत्तीसगढ़ में इस सिस्मट का दिखा रहा असर : रायपुर मौसम केंद्र के वैज्ञानिक गायत्री वाणी कांचीभोटला ने बताया, "एक ट्रफ उत्तर पश्चिमी राजस्थान के ऊपर स्थित है, जो उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक फैला हुआ है. मध्य और दक्षिण भारतीय राज्यों में सिस्टम बना हुआ है."

"इस सिस्टम के प्रभाव से गुरुवार समेत अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के एक दो जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और अंधड़ चलने की भी चेतावनी है. अगले 3 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोत्तरी होने की संभावना है." - गायत्री वाणी कांचीभोटला, वैज्ञानिक, रायपुर मौसम केंद्र

छत्तीसगढ़ के शहरों का तापमान: बुधवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरुवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

  1. रायपुर का अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा.
  2. माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  3. बिलासपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  4. पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  5. अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  6. जगदलपुर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
  7. दुर्ग का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 सेल्सियस डिग्री रहा.
  8. राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
आ रहा है मानसून, छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी एंट्री, झमाझम बारिश का इंतजार होगा खत्म - MONSOON UPDATE
खुशियों की फुहारों से छत्तीसगढ़ वासियों की जिंदगी होगी गुलजार, इस दिन से मानसून दिखाएगा झमाझम अवतार - MONSOON UPDATE
एक क्लिक में जानिए छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर कौन मारेगा बाजी , संसद पहुंचने की रेस में किस पार्टी का पलड़ा भारी ? - LS Polls Results
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.