ETV Bharat / state

इंस्टाग्राम पर आठवीं की छात्रा को लड़के से हुआ प्यार, ट्रेन से मिलने पहुंची पलामू, जानिए फिर क्या हुआ

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Mar 14, 2024, 4:37 PM IST

Minor student fell in love with boy on Instagram. रांची की नाबालिग छात्रा को पलामू के एक छात्र से सोशल मीडिया के जरिए प्यार हो गया. जिसके बाद वह छात्र से मिलने के लिए ट्रेन से पलामू पहुंच गई. लेकिन यहां पहुंचने पर वह मुश्किल में फंस गई.

Minor student love on Instagram
Minor student love on Instagram

पलामू: रांची की रहने वाली आठवी क्लास की छात्रा की दोस्ती पलामू के लड़के से हो गई. दोनों के बीच ये दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती ऐसी हुई की दोनों ने एक दूसरे से मिलने का प्लान बनाया. ऐसे में लड़की ने रांची से पलामू पहुंच गई थी.

रांची की लड़की पहुंची पलामू

जानकारी के अनुसार, रांची के धुर्वा के इलाके के रहने वाली लड़की पिछले चार महीने से पलामू के मेदिनीनगर के रहने वाले लड़के के साथ बातचीत कर रही थी. इसी बातचीत में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई. इसी दोस्ती में दोनों ने एक दूसरे मिलने की प्लानिंग की. इसी के तहत लड़की ने रांची से ट्रेन पकड़ी और पलामू पहुंच गई.

स्टेशन पर लड़के ने किया लड़की को रिसीव

यहां रेलवे स्टेशन पर लड़की को रिसीव करने के लिए लड़का पहले से ही मौजूद था. दोनों रेलवे स्टेशन पर मिले और फिर घूमने फिरने के लिए बाजार में निकल कर. बाजर घूमने के बाद दोनों एक बार फिर से रेलवे स्टेशन पहुंच गए. यहीं पर दोनों की गतिविधि संदिग्ध दिखने पर रेलकर्मियों ने इनसे पूछताछ की और फिर इसकी जानकारी पुलिस को दे दी.

पुलिस ले गए दोनों को अपने साथ

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अपने साथ थाने ले गई. यहां पुलिसकर्मियों ने इनके परिजनों का फोन नंबर लेकर उन्हें इस बारे में सूचित कर दिया. जानकारी मिलने के बाद लड़की के परिजन पलामू पहुंच गए.

लड़की को परिजन ले गए अपने साथ

वहीं पुलिस ने पूरे मामले की सूचना महिला एंव बाल कल्याण समिति को भी दे दी. जिसके बाद बाल कल्याण समिति नाबालिक लड़की के परिजनों के काउंसलिंग किया और लड़की को उन्हें सौंप दिया. इस मामले में टाउन थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि मामले की जानकारी पुलिस को दी गई थी.

ये भी पढ़ें:

10वीं की रोल नंबर 5 को रोल नं. 25 से हुआ प्यार! परिजनों के साथ जाने को राजी नहीं प्रेमी जोड़ा

रांची में नहर किनारे मिली प्रेमी युगल की लाश, हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.