ETV Bharat / state

काठगोदाम में रोडवेज बस टर्मिनल के धीमे निर्माण पर एमडी नाराज, अधिकारियों को दिए निर्देश

जनता की सहूलियत और हल्द्वानी को जाम से बचाने के लिए काठगोदाम में रोडवेज बस टर्मिनल का निर्माण कराया जा रहा है.

Etv Bharat
काठगोदाम में रोडवेज बस टर्मिनल के धीमे निर्माण पर एमडी नाराज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 16, 2025 at 5:09 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक (एमडी) रीना जोशी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचीं. इस दौरान एमडी रीना जोशी ने काठगोदाम स्थित निर्माणाधीन रोडवेज बस टर्मिनल और वर्कशॉप का निरीक्षण. निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर एमडी रीना जोशी ने नाराजगी भी जताई है. निर्माण कार्य समय से पूरा हो इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश भी दिये.

एमडी रीना जोशी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार द्वारा स्वीकृत ₹67 करोड़ के बजट का सही उपयोग सुनिश्चित करते हुए निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए. बस टर्मिनल परिसर में वर्कशॉप, रीजनल ऑफिस और बस संचालन की महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रस्तावित हैं. परंतु कार्य की रफ्तार संतोषजनक नहीं पाई गई.

काठगोदाम में रोडवेज बस टर्मिनल के धीमे निर्माण पर एमडी नाराज (ETV Bharat)

इसके अतिरिक्त बस चालकों की भारी कमी की समस्या पर उन्होंने कहा कि ड्राइवरों की कमी को दूर करने के लिए शासन स्तर से शीघ्र कार्रवाई की जाएगी. निगम का प्रयास है कि यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए और नए टर्मिनल के संचालन से क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके.

उन्होंने कहा कि काठगोदाम रोडवेज टर्मिनल के बन जाने से पहाड़ और मैदान को जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. काठगोदाम में रोडवेज टर्मिनल बन जाने से हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर बढ़ने वाला दबाव कम हो जाएगा. यहां से चलने वाली रोडवेज बसों को जाम से निजात मिलेगी और मैदानी क्षेत्र को जाने वाली रोडवेज की बस हल्द्वानी शहर में न आकर बाहर से चली जाएंगी.

पढ़ें---