ETV Bharat / state

पाकुड़ में कांग्रेस की बैठक में कई अहम मुद्दे पर हुई मंत्रणा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने का निर्देश

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 26, 2024, 8:25 PM IST

Congress meeting in Pakur. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कार्यक्रम को लेकर झारखंड कांग्रेस के प्रमुख नेताओं का जुटान पाकुड़ में हुआ. इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने के लिए विचार-विमर्श किया.

http://10.10.50.75//jharkhand/25-January-2024/jh-pak-01-thakur-pkg-10024_25012024191710_2501f_1706190430_481.jpg
Congress Meeting In Pakur

पाकुड़ में कांग्रेस की बैठक और जानकारी देते प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर.

पाकुड़: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की सफलता को लेकर पाकुड़ जिला मुख्यालय स्थित परिसदन में कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता न्याय यात्रा के संयोजक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने की. बैठक में कांग्रेस के विधायक दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे. बैठक में राहुल गांधी की यात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई.

बैठक के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 3 फरवरी 2024 तक पश्चिम बंगाल में तय है. कुल 804 किलोमीटर यात्रा है. हालांकि इसमें अब तक पाकुड़ नहीं है, लेकिन यदि पाकुड़ से होकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरी तो इसकी जानकारी राहुल गांधी की टीम में शामिल लोग इसकी जानकारी झारखंड कांग्रेस कमेटी को देंगे. उसके बाद ही कुछ फाइनल होगा.

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दिया गया निर्देशः झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी दौरा कर रहे हैं और यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है. साथ ही भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने, लोगों की ज्यादा से ज्यादा यात्रा में भागीदारी हो इसके लिए प्रचार-प्रचार करने, राहुल गांधी की इस यात्रा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 26 जनवरी को झारखंड प्रभारी भी पहुंचेंगे. इसके बाद पार्टी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जाएगी और यात्रा की सफलता को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-

न्याय यात्रा के लिए सभी जिले में बनेगा कंट्रोल रूम! खिलाड़ियों और बुद्धिजीवियों को दिया जाएगा न्योता

प्रदेश प्रभारी के सामने आई पार्टी की गुटबाजी, गुलाम की रिपोर्ट पर केंद्रीय नेतृत्व लेगा फैसला

जिस पर बरसी प्रदेश अध्यक्ष की कृपा, कांग्रेस में उसकी बल्ले-बल्ले! पार्टी में अंतरकलह के सुर, नेताओं ने लगाए भेदभाव के आरोप

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.