देवघर में श्रम एवं नियोजन मंत्री संजय यादव ने अधिकारियों को दिया टास्क, कहा- प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करें
झारखंड के श्रम एवं नियोजन मंत्री संजय यादव ने देवघर में अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की है.

Published : December 15, 2024 at 7:22 PM IST
देवघर: झारखंड विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद राज्य के सभी जिलों में मंत्री लगातार दौरा कर रहे हैं. वहां के अधिकारियों से जिला में लोगों को मिल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं.
इस क्रम में रविवार को राज्य के श्रम एवं नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव देवघर पहुंचे. देवघर पहुंचने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और जिला के मजदूरों और दिहाड़ी पर काम करने वाले कामगारों के बारे में जानकारी प्राप्त की. श्रम नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मंत्री संजय प्रसाद यादव ने मीडिया से बातचीत की.
मंत्री संजय प्रसाद यादव ने देवघर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि झारखंड राज्य से जितने भी मजदूर काम करने के लिए बाहर जा रहे हैं उनका रजिस्ट्रेशन हो इसको लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. साथ ही बताया कि इस बैठक में वैसे मजदूरों के लिए विशेष जानकारी ली गई है जो झारखंड के बाहर के राज्यों में जाकर मजदूरी का काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि जो मजदूर बाहर जाकर काम करते हैं उनके साथ शोषण और समय पर पैसे नहीं मिलने की शिकायतें आये दिन सुनने को मिलती हैं. इसलिए अधिकारियों को यह सख्त निर्देश दिए गए हैं कि झारखंड के गरीब मजदूरों को किसी भी राज्य में शोषण का शिकार न होना पड़े इसके लिए पहले करें. इसके अलावा मंत्री ने बालू के अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया. अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद मंत्री संजय यादव रविवार को अपने क्षेत्र गोड्डा के लिए रवाना हो गए.
ये भी पढ़ें-
तीसरी बार विधायक बनने का मिला इनाम, राजद से संजय यादव बने मंत्री - SANJAY PRASAD YADAV

