ETV Bharat / state

दिल्ली नगर निगम के जूनियर इंजीनियर पर सर्जिकल ब्लेड से हमला, पुलिस जांच में जुटी - Attack on MCD junior engineer

दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शशि गार्डन इलाके में बदमाशों ने दिल्ली नगर निगम के जूनियर इंजीनियर पर जानलेवा हमला कर दिया. पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जूनियर इंजीनियर पर सर्जिकल ब्लेड से हमला
जूनियर इंजीनियर पर सर्जिकल ब्लेड से हमला (Etv Bharat फाइल फोटो)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : May 9, 2024 at 10:18 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के पांडव नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शशि गार्डन इलाके में बदमाशों ने दिल्ली नगर निगम के जूनियर इंजीनियर पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया. इस हमले में जूनियर इंजीनियर गंभीर रूप से घायल हो गए.

फिलहाल, जूनियर इंजीनियर को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. पांडव नगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. घायल की पहचान विकास मीणा के तौर पर हुई है. विकास मीणा दिल्ली नगर निगम में जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं. इस वक्त उनकी तैनाती शाहदरा साउथ के बिल्डिंग विभाग में है.

बताया जा रहा है कि उनकी ड्यूटी त्रिलोकपुरी वार्ड में है, गुरुवार दोपहर बाद वह वार्ड से शाहदरा साउथ जोन कार्यालय की तरफ स्कूटी से जा रहे थे. उनकी स्कूटी जब पांडव नगर थाना क्षेत्र के शशि गार्डन से गुजर रही थी, तभी पीछा कर रहे तीन स्कूटी सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनके गले पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया. जिस तरीके से बदमाशों ने हमला किया, इससे साफ होता है कि उनका इरादा उनकी हत्या करना था.

गंभीर रूप से घायल हालत में विकास मीणा को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके गले पर डॉक्टर ने 17 टांके लगाए. घायल विकास मीणा को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है. पुलिस का कहना है कि हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. आशंका है कि जूनियर इंजीनियर कि हमले के पीछे उन माफिया का हाथ हो सकता है, जो अवैध निर्माण में लिप्त हैं.