ETV Bharat / state

चार फरवरी के बाद बदलेगा झारखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश के आसार

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 2, 2024, 8:33 PM IST

Chance Of Rain In Jharkhand
Jharkhand Weather Update

Chance of rain in Jharkhand.झारखंड में तेजी से मौसम बदल रहा है. ठंड और शीतलहर के साथ कई जिलों में बारिश भी हो रही है. मौसम केंद्र रांची ने फिर चार फरवरी के बाद मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान लगाया है.

रांची: नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य में 05 और 06 फरवरी को फिर से एक बार आसमान में बादल छाएंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं. रांची मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक और मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार 02, 03 और 04 फरवरी को राज्यभर में मौसम शुष्क रहेगा. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा.

पिछले 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में हुई छिटपुट बारिशः मौसम केंद्र रांची के अनुसार पिछले 24 घंटे में डाल्टनगंज में सर्वाधिक उच्चतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरिडीह का रिकॉर्ड किया गया है. साथ ही कई इलाकों में वर्षा भी हुई है. मौसम केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक 15 एमएम वर्षा मांडर और मुरहू में रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा रानिया में 12.4 मिलीमीटर, खूंटी में 11.4 मिलीमीटर, तोरपा में 10.2 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इसके अलावा भी राज्य में कई जगहों में छिटपुट वर्षा होने की सूचना है.

राज्य के उत्तर मध्य भाग में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं, दक्षिणी भाग में होगा परिवर्तनः मौसम केंद्र रांची के अनुसार राज्य के उत्तर मध्य भाग वाले जिले में अगले दो तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, जबकि दक्षिणी इलाके वाले जिले में न्यूनतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.

आइए नजर डालें कुछ प्रमुख जिलों के तापमान परः पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह बोकारो का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस, पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस, देवघर का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

ये भी पढ़ें-

झारखंड में बदला मौसम का मिजाजः रांची सहित राज्य के 20 जिलों में छिटपुट बारिश

झारखंड में पड़ रही है हाड़ कंपाने वाली ठंड, कल बारिश के आसार, चतरा में चार डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम पारा

मौसम का बदलेगा मिजाज! कल झारखंड के कई इलाकों में बारिश की संभावना, बरतें सावधानी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.