ETV Bharat / state

राजद प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने पटना में लालू-तेजस्वी से की मुलाकात, कहा- होली बाद होगी सीट शेयरिंग फॉर्मूले की घोषणा - RJD state president met Lalu Yadav

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Mar 22, 2024, 10:10 PM IST

Updated : Mar 23, 2024, 9:16 AM IST

Jharkhand RJD state president met Lalu Prasad Yadav in Patna
झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं ने पटना जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की

Jharkhand RJD leaders met Lalu Yadav. झारखंड राजद प्रदेश अध्यक्ष ने पटना में लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उनके साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे. झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश यादव को बांका लोकसभा से टिकट दिये जाने पर नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो का आभार जताया है.

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड राष्ट्रीय जनता दल के प्रभारी जयप्रकाश यादव को राजद ने बांका लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है. शुक्रवार को पटना में राबड़ी देवी के आवास पर जयप्रकाश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने सिंबल भी दे दिया. जयप्रकाश यादव को बांका से प्रत्याशी बनाये जाने पर झारखंड राजद ने प्रसन्नता जताई और पटना जाकर प्रदेश के कई नेताओं ने पार्टी सुप्रीमो से मुलाकात भी की.

झारखंड राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार और अन्य नेताओं ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान झारखंड राज्य की राजनीति पर चर्चा की. इसको लेकर झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल की प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण यादव राजद के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने समाजवाद और समतामूलक समाज की स्थापना की लड़ाई में लालू प्रसाद यादव का साथ दिया.

राजद प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने कहा कि पूर्व में भी केंद्रीय मंत्री के रूप में जयप्रकाश नारायण यादव ने अपनी प्रशासनिक क्षमता का वह परिचय दे चुके हैं. अनीता यादव ने झारखंड राज्य राष्ट्रीय जनता दल प्रभारी जयप्रकाश यादव को लोकसभा उम्मीदवार बनाये जाने पर जीत की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि लालू प्रसाद के वफादार सिपाही के रूप में जयप्रकाश नारायण यादव पर एक बार फिर भरोसा जताया है. बांका से जीत दर्ज कर जयप्रकाश यादव बिहार के साथ साथ झारखंड की समस्याओं को भी राष्ट्रीय स्तर पर रखेंगे.

वहीं युवा राष्ट्रीय जनता दल झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि बांका की जनता ने जयप्रकाश यादव को लोकसभा भेजने का मन बना लिया है, वे बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगे. पटना में तेजस्वी यादवऔर लालू यादव से हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि लालू प्रसाद ने हम सबको झारखंड से भाजपा के सफाये का मंत्र दिया है. राज्य में इंडिया दलों की लोकसभा में जीत होगी और भाजपा हारेगी. प्रदेश राजद अध्यक्ष ने कहा कि होली बाद झारखंड में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले की घोषणा कर दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें- सीट शेयरिंग तय नहीं, पर राजद के कार्यकर्ताओं ने घोषित किया अपना उम्मीदवार! क्या दोहराया जा रहा 2019 लोकसभा चुनाव का इतिहास?

इसे भी पढ़ें- पलामू लोकसभा सीट से राजद लड़ेगा चुनाव, ममता भुइयां होंगी महागठबंधन की उम्मीदवार

इसे भी पढे़ं- राजद की जनविश्वास रैली को लेकर झारखंड राजद ने की विशेष तैयारी, एक लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल, बिहार में दिखेगी झारखंड की संस्कृति

Last Updated :Mar 23, 2024, 9:16 AM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.