ETV Bharat / state

बोकारो एसपी का हुआ तबादला, पीयूष पांडेय बने रांची के ग्रामीण एसपी, लातेहार एसपी का ट्रांसफर रुका

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 29, 2024, 1:13 PM IST

IPS officers transfer. झारखंड सरकार ने ट्रांसफर किए गए आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट संशोधन के बाद फिर से जारी की है. नए लिस्ट में बोकारों एसपी का तबादला हो गया है. वहीं पीयूष पांडेय को रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया है.

IPS officers transfer
IPS officers transfer

रांची : राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था. इन तबादलों में कुछ संशोधन करते हुए राज्य सरकार की ओर से कुछ नए तबादले भी किए गए हैं. जिन आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें प्रमुख नाम सीनियर आईपीएस एडीजी प्रिया दुबे का है.

लातेहार एसपी का तबादला रुका

मंगलवार को लातेहार एसपी अंजनी अंजन का तबादला कर उन्हें रांची का ग्रामीण एसपी बनाया गया था, लेकिन अब इसे रद्द करते हुए अंजनी अंजन को लातेहार एसपी के पद पर बने रहने का आदेश जारी किया गया है. पीयूष पांडे को लातेहार एसपी बनाया गया था, जिसे रद्द कर उन्हें रांची ग्रामीण एसपी बनाया गया है. तबादलों की सूची में बोकारो एसपी का भी नाम शामिल है. प्रियदर्शी आलोक को 6 महीने पहले ही बोकारो का एसपी बनाया गया था, लेकिन उनका ट्रांसफर करते हुए पूज्य प्रकाश को बोकारो का नया एसपी बनाया गया है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रिया दुबे को झारखंड सशस्त्र पुलिस बल का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है.

24 आईपीएस का हुआ ट्रांसफर

राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था. गुरुवार को इसमें कुछ संशोधन के साथ नई सूची जारी की गई है.

कौन कहां गया

  1. आरके मलिक - पुलिस महानिदेशक मुख्यालय
  2. प्रिया दुबे - अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जैप
  3. प्रभात कुमार - पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा
  4. पंकज कंबोज - आईजी प्रोविजन
  5. राजकुमार लकड़ा - पुलिस महानिरीक्षक झारखंड सशस्त्र पुलिस बल
  6. नरेंद्र कुमार सिंह - पुलिस महानिरीक्षक पलामू प्रक्षेत्र
  7. अजय लिंडा - पुलिस अवर निरीक्षक गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा रांची
  8. मनोज रतन चतुर्थ - पुलिस उपमहानिरीक्षक कोल्हान प्रक्षेत्र
  9. कार्तिक एस - पुलिस उपमहानिरीक्षक विशेष शाखा
  10. शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल - पुलिस उप महानिरीक्षक विशेष शाखा रांची
  11. वाई एस रमेश - पुलिस उप महानिरीक्षक बजट
  12. सुमित कुमार अग्रवाल- ट्रैफिक एसपी, रांची
  13. प्रवीण पुष्कर-रेल एसपी,जमशेदपुर
  14. शंभु कुमार सिंह-एसपी गुमला
  15. हरविंदर सिंह- वायरलेस एसपी रांची
  16. आनंद प्रकाश - समादेष्टा झारखंड आर्म्स पुलिस 6
  17. मूमल राजपुरोहित - पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा रांची
  18. ऋषभ कुमार झा-एसपी झारखंड एटीएस
  19. विमल कुमार - एसपी रामगढ़
  20. अंजनी अंजन- लातेहार एसपी
  21. राकेश रंजन- कमांडर झारखंड आर्म्स पुलिस वन
  22. मनीष टोप्पो-एसपी सरायकेला खरसावां
  23. पीयूष पांडे- ग्रामीण एसपी, रांची
  24. विकास कुमार पांडे - एसपी चतरा
  25. चंदन कुमार झा - अतिरिक्त प्रभार झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग

रांची को मिले ट्रैफिक एसपी

बड़े पैमाने पर हुए तबादले में सबसे बड़ी बात यह है कि लंबे समय बाद रांची को ट्रैफिक एसपी मिला है. ट्रैफिक एसपी का पद कई माह तक प्रभार पर था.

यह भी पढ़ें: झारखंड में 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, बदले गए कई जिले के पुलिस कप्तान, रांची को मिला नया ट्रैफिक एसपी

यह भी पढ़ें: लोहरदगा और गोड्डा के कई थाना प्रभारी बदले, कई पुलिस अवर निरीक्षक का हुआ पदस्थापन

यह भी पढ़ें: झारखंड में 346 इंस्पेक्टर का तबादला, 95 डीएसपी का भी मूवमेंट ऑर्डर निकला

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.