ETV Bharat / state

CM आवास ओक ओवर में खूब उड़ा गुलाल, सीएम सुक्खू ने कार्यकर्ताओं संग डाली नाटी - CM Sukhu Celebrates Holi

author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : Mar 25, 2024, 1:51 PM IST

CM Sukhu Celebrates Holi with Congress Workers
CM Sukhu Celebrates Holi with Congress Workers

CM Sukhu Celebrates Holi: हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं दी. सीएम ने पहाड़ी गानों पर लोगों संग नाटी डाली. इस दौरान प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह भी होली सेलिब्रेशन के लिए ओक ओवर शिमला पहुंचे.

ओक ओवर में कार्यकर्ताओं संग सीएम ने मनाई होली

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है. इस अवसर पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सरकारी आवास ओक ओवर में खूब गुलाल उड़ा. सीएम सुक्खू ने भी प्रदेश भर से विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं और शिमला के लोगों के साथ होली मनाई. वहीं, सीएम ने पहाड़ी गानों पर कार्यकर्ताओं संग नाटी डाली और लोगों संग जमकर थिरके. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी.

होली रंगों, उमंग और प्यार का त्योहार

होली सेलिब्रेशन में सुक्खू सरकार के मंत्री भी मौजूद रहे. लोगों ने सीएम सुक्खू को रंग लगाकर होली की बधाई दी. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग ओक ओवर पहुंचे और सीएम के साथ होली का त्योहार मनाया. इस पावन अवसर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की होली उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि ये त्योहार रंगों, उमंग और प्यार का हैं. निश्चित रूप से आने वाला समय रंगों, प्यार, समृद्धि और आत्मनिर्भर हिमाचल का होगा. सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लिए हमने जो नींव रखी है, वह 2027 तक हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाएगी. इसके बाद 2032 तक हिमाचल देश का सबसे समृद्धशाली और अमीर राज्य होगा. प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार प्रयास कर रही है.

प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य भी ओक ओवर पहुंचे

वहीं, होली के इस पावन त्योहार पर कांग्रेस मुखिया प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी शिमला ओक ओवर पहुंचे और सीएम संग होली मनाई. प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने भी प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी. बीते कुछ समय से सुक्खू सरकार और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बीच जो नाराजगी चल रही थी. उसे आज होली के रंगों ने धुंधला कर दिया. होली के पावन त्योहार पर प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह भी सारे मनमुटाव भुलाकर सीएम आवास पर होली सेलिब्रेशन में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: छोटी काशी में जमकर उड़ा गुलाल, मंडी में एक दिन पहले मनाई जाती है होली

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.