ETV Bharat / state

हिमाचल में भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, पीएम मोदी समेत ये बड़े नेता करेंगे चुनावी प्रचार - Himachal BJP Star Campaigners List

author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : May 15, 2024, 6:44 AM IST

Himachal BJP Star Campaigners List: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा की लिस्ट में 40 स्टार प्रचारक हैं. जिसमें पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं. पढ़ें पूरी खबर...

Himachal BJP Star Campaigners List
हिमाचल में बीजेपी के स्टार प्रचारक (ETV Bharat)

शिमला: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव और 6 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. भाजपा के स्टार प्रचारकों में 40 बड़े नेता शामिल हैं. भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, छह राज्यों के सीएम और कई अन्य केंद्रीय मंत्री शामिल हैं.

भाजपा के स्टार प्रचारक

बीजेपी ने अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत, सुरेश कश्यप और राजीव ठाकुर को भी स्टार प्रचारक बनाया है. भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी, ज्योतिरादित्य सिंधिया और हरदीप सिंह पुरी भी शामिल हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा भी शामिल हैं.

Himachal BJP Star Campaigners List
हिमाचल भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची (ETV Bharat)

ये नेता भी करेंगे हिमाचल में प्रचार

वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है. भारतीय जनता पार्टी की स्टार प्रचारकों की सूची में हिमाचल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, दुष्यंत कुमार गौतम, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल, मनजिंदर सिंह सिरसा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, हिमाचल बीजेपी के पूर्व प्रभारी अविनाश राय खन्ना, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हिमाचल बीजेपी प्रभारी श्रीकांत शर्मा, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, मनोज तिवारी, तेजस्वी सूर्या, इंदु गोस्वामी, सिकंदर कुमार, हर्ष महाजन, हिमाचल भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन, पवन काजल, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा और वंदना योगी शामिल हैं.

ये भी पढे़ं: कंगना-विक्रमादित्य सिंह दोनों करोड़पति, जानें कौन है ज्यादा अमीर

ये भी पढ़ें: हिमाचल में क्या कांग्रेस रोक पाएगी भाजपा का विजय रथ ? 2019 में 3 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हारी थी सभी सीटें

ये भी पढे़ें: 'क्वीन' से कम नहीं कंगना रनौत, सोने-चांदी और हीरे के गहने, BMW-मर्सिडीज कार, ₹91.50 करोड़ की संपत्ति

ये भी पढ़ें: प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति को लेकर विवादित पोस्ट का मामला, छोटा शिमला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.