ETV Bharat / state

भगवानपुर फार्मेसी कॉलेज में यूपी के माली का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस - dead body found in Pharmacy college

Dead body found in Pharmacy college भगवानपुर थाना क्षेत्र में एक फार्मेसी कॉलेज में माली का शव मिला है. बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति 14 वर्षों से कॉलेज में माली का काम करता था और वह यूपी के उन्नाव का रहने वाला था. बहरहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है.

dead body found in Pharmacy college
फार्मेसी कॉलेज में माली का मिला शव (photo- ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : September 10, 2024 at 3:20 PM IST

|

Updated : September 10, 2024 at 9:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रुड़की: भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुहाना-इकबालपुर रोड पर शाकुंभरी फार्मेसी नाम के कॉलेज में माली का शव मिलने का मामला सामने आया है. मृतक माली की पहचान रामशंकर उम्र 55 वर्ष निवासी उन्नाव (यूपी) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति साल 2010 से कॉलेज में माली का काम करता था. शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है.

फार्मेसी कॉलेज में मिला शव: कॉलेज के क्लर्क रचित जैन ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सोमवार की शाम को कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र और स्टाफ अपने घर चले गए थे. माली रामशंकर कॉलेज में ही रहता था. स्टाफ आज सुबह कॉलेज पहुंचा तो रामशंकर (मृतक व्यक्ति) दिखाई नहीं दिया, जिसके बाद उन्होंने उसे उसके कमरे में जाकर देखा, तो रामशंकर बदहवास हालत में पड़ा हुआ मिला. इसके बाद 108 के माध्यम से माली को रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिजनों को दी गई जानकारी: क्लर्क रचित जैन ने बताया कि रामशंकर के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है. अभी चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है. वहीं, ईटीवी भारत ने जब मामले की जानकारी लेने के लिए भगवानपुर पुलिस को फोन किया तो पुलिस ने फोन रिसीव नहीं किया.

ये भी पढ़ें-

Last Updated : September 10, 2024 at 9:40 PM IST