ETV Bharat / state

लोहरदगा में क्रिकेट के साथ राजनीतिक और फिल्मी सितारों का होगा संगम, खास होगा T20 मुकाबला

लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में 5 से 8 मार्च तक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. जिसमें कई हस्तियां शामिल होंगी.

IV PRASAD SAHU CRICKET TOURNAMENT
बीएस कॉलेज स्टेडियम लोहरदगा (ईटीवी भारत)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : March 2, 2025 at 8:10 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

लोहरदगा: जिले के बीएस कॉलेज स्टेडियम में 5 मार्च से लेकर 8 मार्च तक टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. इस आयोजन में क्रिकेट सितारे के साथ-साथ राजनीतिक और फिल्मी सितारों का भी संगम होगा. प्रतियोगिता भव्य रूप से आयोजित होने जा रही है. इसकी तैयारी भी जोरों पर चल रही है.

सुरक्षा और सुविधा का होगा खास इंतजाम

स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू मेमोरियल T20 क्रिकेट प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्य की कई क्रिकेट टीम शामिल होने जा रही हैं. जिसमें प्रमुख रूप से बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, मुंबई और लोहरदगा जिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला होगा. इसके अलावा अन्य राज्यों की क्रिकेट टीमें भी पहुंच रही हैं. बीएस कॉलेज स्टेडियम को भव्य रूप से तैयार किया गया है. स्टेडियम में वह तमाम सुविधाएं हैं, जो किसी राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में होती हैं. इस प्रतियोगिता में आने वाले लोगों को अतिथियों से मिलने का भी मौका मिलेगा.

संवाददाता विक्रम चौहान की रिपोर्ट (ईटीवी भारत)

इस आयोजन में संगीत की सुर संध्या होगी, तो वहीं फिल्मी दुनिया में खामोश के डायलॉग से प्रसिद्ध अभिनेता और वर्तमान में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे. प्रतियोगिता के समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह और सुरेश रैना की टीम के बीच एक फैंसी क्रिकेट मैच होगा. इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा.

प्रतियोगिता के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के आने की भी संभावना है. पूरे स्टेडियम परिसर को सीसीटीवी से लैस किया गया है. इसके साथ ही सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के साथ-साथ लोहरदगा के गणमान्य लोगों, अनुभवी व्यक्तियों की टीम भी बनाई गई है. जिन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है.

लोहरदगा में भव्य रूप से आयोजित होने वाले T20 मुकाबले को लेकर तैयारियां जोरों पर है. पूरी तैयारी को खुद पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू देख रहे हैं. सुरक्षा और अतिथि सत्कार का खास इंतजाम किया गया है. सांस्कृतिक संध्या के साथ-साथ फैंसी क्रिकेट मैच का भी आयोजन होगा. जिससे लोगों के लिए आकर्षण के कई केंद्र होंगे.

ये भी पढ़ें- धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शाहबाज नदीम क्रिकेट रत्न से सम्मानित

JLKM पार्टी की क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले विधायक जयराम महतो, कहा- राजनीति करने वाले सुस्त हो जाते हैं, इसलिए क्रिकेट जरूरी

राष्ट्रीय स्कूल हॉकी के दोनों वर्ग में झारखंड बना चैंपियन, ओडिशा, चंडीगढ़ और यूपी ने भी दिखाया दमखम