ETV Bharat / state

इनकम टैक्स के नोटिस के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशभर में प्रदर्शन, लखनऊ में पुतला फूंकने की कोशिश - Congress Protest

author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : Mar 30, 2024, 10:25 PM IST

कांग्रेस को इनकम टैक्स का नोटिस जारी होने के बाद कार्यकर्ताओं (Congress Protest) में जबरदस्त आक्रोश है. इसी के तहत शनिवार को कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन किया. लखनऊ में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री का पुतला जलाने की कोशिश की.

म

लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन.

लखनऊ : इनकम टैक्स विभाग द्वारा कांग्रेस पार्टी 1800 करोड़ रुपये अधिक के मामले की नोटिस मिलने के बाद यूपी कांग्रेस के पदाधिकारी ने सभी जनपद मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया. इसी कड़ी में लखनऊ में भी जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय से धरना प्रदर्शन शुरू करने के बाद हजरतगंज स्थित इनकम टैक्स कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की. हालांकि पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मुख्यालय से कुछ दूर पर ही रोक लिया और उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया. इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोक झोंक भी हुई. बाद में जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने भारत सरकार पर चुनाव आचार संहिता के बावजूद भी विपक्षी पार्टियों को परेशान करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा.


कांग्रेस लखनऊ के जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि राजनीतिक दलों के आयकर से छूट के बावजूद कांग्रेस को भेजे गए नोटिस और केंद्र की भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कांग्रेस को वर्ष 1994 के इनकम टैक्स के मामले में नोटिस दे रही है. इसी मामले में भाजपा को नोटिस भेजने से डर रही है. जबकि देश में सभी राजनीतिक पार्टियों इनकम टैक्स के दायरे में नहीं आती हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के ऊपर इनकम टैक्स की सही जानकारी नहीं देने का आरोप है, जिस पर इनकम टैक्स विभाग केवल पेनाल्टी लगा सकता है. लेकिन उसने पेनाल्टी लगाने के बजाय कांग्रेस के सभी खातों को सीज कर दिया है, जो पूरी तरह से कानूनी है. इसी कड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ता आज सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं.


पीएम मोदी का पुतला चलाने की कोशिश पर पुलिस से झड़प : आचार संहिता में केंद्र सरकार द्वारा ईडी, इनकम टैक्स और सीबीआई के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने की कोशिश की. कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही पुतला फूंकने के लिए बाहर निकले पुलिसवालों ने उनसे पुतला छीनने की कोशिश की. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर झड़प भी हुई. पहली बार पुतला छिन जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कुछ देर के बाद दोबारा से प्रधानमंत्री मोदी का पुतला लेकर कार्यालय से बाहर निकले. इससे पहले की कार्यकर्ता पुतला जला पाते पुलिस ने दोबारा उनसे पुतला ले लिया.

यह भी पढ़ें : पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम आवास जाने से रोका तो पुलिस से हुई झड़प

यह भी पढ़ें : लखनऊ में कांग्रेस का प्रदर्शन: कहा-बीएचयू की घटना से यूपी में कानून-व्यवस्था की खुली पोल

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.