ETV Bharat / state

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड में नई सरकार के गठन पर जताई खुशी, कहा-राहुल गांधी का आना सुखद

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 2, 2024, 2:10 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/02-February-2024/jh-pak-01-thakur-byte-10024_02022024122622_0202f_1706856982_491.jpg
New Government In Jharkhand

Rajesh Thakur expressed happiness झारखंड में नई सरकार के गठन और भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बयान दिया है. उन्होंने राज्य में नई सरकार के गठन पर खुशी जताई है.

पाकुड़ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर बयान देते

पाकुड़: झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने झारखंड की सियासत पर पाकुड़ में बयान दिया है. उन्होंने कहा कि झारखंड में सरकार को अस्थिर करने, सरकार गिराने का प्रयास भाजपा के लोगों ने किया, लेकिन राहुल गांधी के आगमन झारखंड के लिए सुखद है. राहुल गांधी का झारखंड आने और फिर से सरकार का गठन यह खुशी की बात है.

आलमगीर आलम को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारीः कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि आज मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और कांग्रेस एवं राजद के विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है. प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री और कांग्रेस के मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो सकते हैं. इशारो इशारों में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आलमगीर आलम राज्य के उपमुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के कदमों की आहट से जो लोग षड्यंत्र रचने में शामिल थे, उन्होंने अपना कदम पीछे हटा लिया है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग फूट डालने और अफवाह फैलाने का काम कर रहे थे, लेकिन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है.

लोगों को न्याय दिलाने के लिए राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैंः राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से झारखंड में कांग्रेस को चुनाव में कितना फायदा मिलेगा इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह यात्रा राजनीतिक फायदा के लिए नहीं है, बल्कि लोगों को न्याय दिलाने के लिए की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

ईडी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गरिमा को कर रही तार-तार, मेरी गुजारिश है इस्तेमाल होने से बचें: राजेश ठाकुर

झारखंड कांग्रेस में मतभेद, प्रदेश अध्यक्ष की बातों से असहमत हुए मंत्री

पाकुड़ में भारत जोड़ो न्याय यात्रा, वीरभूम के रास्ते झारखंड में प्रवेश करेंगे राहुल गांधी

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.