ETV Bharat / state

झारखंड में सर्दी का सितम जारी, ज्यादातर जिलों में 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा न्यूनतम तापमान

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 27, 2024, 2:22 PM IST

http://10.10.50.75//jharkhand/27-January-2024/jh-ran-01-mausamupdate-7210345_27012024131552_2701f_1706341552_900.jpg
Cold Continues In Jharkhand

Cold continues in Jharkhand. झारखंड में ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. कई जिलों में तापमान काफी नीचे चला गया है. इस कारण फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार रविवार के बाद मौसम करवट ले सकता है.

रांची: झारखंड में सर्दी का सितम जारी है. राज्य के उत्तरी पश्चिमी जिले जहां शीतलहर की चपेट में हैं, वहीं ज्यादातर जिलों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा है. मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार 28 तारीख के बाद धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

गुमला रहा सबसे ठंडाः पिछले 24 घंटे में राज्य के अलग-अलग जिलों से मिली जानकारी के अनुसार गुमला सबसे ठंडा रहा है. गुमला का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. अन्य जिलों में बोकारो का न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस, चतरा का 6.9 डिग्री सेल्सियस, देवघर का 8.1 डिग्री सेल्सियस, गढ़वा का 7.3 डिग्री सेल्सियस, गिरिडीह का 8.2 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का 6.9 डिग्री सेल्सियस, हजारीबाग का 9.1 डिग्री सेल्सियस, जामताड़ा का 8.7 डिग्री सेल्सियस और खूंटी का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

कल के बाद न्यूनतम तापमान में होगी थोड़ी बढ़ोतरीः मौसम केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी के बाद से राज्य के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान में 02 से 03 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. वहीं अधिकतम तापमान भी बढ़ेगा. इस वजह से राज्यवासियों को कनकनी देने वाली ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी.

अगले सात दिनों तक शुष्क रहेगा झारखंड का मौसमः मौसम केंद्र रांची के अनुसार अगले सात दिनों तक रांची सहित राज्यभर का मौसम शुष्क रहेगा. आसमान में कहीं बादल बनने की कोई खास संभावना इस दौरान नहीं है. वहीं कहीं भी घना कोहरा नहीं बनेगा. कुछ जिलों में जलाशयों, जंगलों और मैदानी इलाकों में कम घनत्व वाला कोहरा बन सकता है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के प्रभाव से राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों जैसे पलामू,चतरा, कोडरमा, बोकारो, गढ़वा और आसपास के जिलों में शीतलहर यानी कोल्ड वेभ जैसी स्थिति कल भी रहेगी. ऐसे में मौसम केंद्र ने इन जिलों के लोगों को ठंड और शीतलहर से बचने के लिए विशेष रूप से अलर्ट किया है.

ये भी पढ़ें-

झारखंड में अगले दो दिनों तक ठंड से राहत नहीं, उत्तर पश्चिमी जिलों में कोल्ड वेभ चलने की संभावना

झारखंड में पड़ रही है हाड़ कंपाने वाली ठंड, कल बारिश के आसार, चतरा में चार डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम पारा

ठंड की वजह से झारखंड में बदला स्कूलों का समय, जानिए शिक्षा विभाग के ताजा फैसले के बाद किस समय होगी स्कूलों में पढ़ाई

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.