ETV Bharat / state

सरायकेला से सीएम चंपई सोरेन रांची लौटे, एक दिन के प्रवास में लोगों की समस्याओं से हुए अवगत

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Feb 15, 2024, 5:26 PM IST

CM Champai Soren returned to Ranchi. सरायकेला में सीएम चंपई सोरेन को रांची वापसी के दौरान प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. अपने एकदिवसीय दौरे के बाद सीएम चंपई सोरेन रांची लौट आए हैं.

CM Champai Soren returned to Ranchi from Seraikela
सीएम चंपई सोरेन रांची लौट आए

सरायकेला में सीएम चंपई सोरेन का एकदिवसीय प्रवास

सरायकेला: झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड स्थित झिलिंगगोड़ा आवास में एक दिन प्रवास करने के बाद वापस रांची लौट गए. इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर विदा किया गया.

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन गुरुवार सुबह अपने आवास पर स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिले. जहां एक-एक कर सभी ने इलाके में व्याप्त समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष गुहार लगाई. गुरुवार सुबह से ही मुख्यमंत्री के आवास पर लोगों का आना-जाना लगा रहा. एक एक करके मुख्यमंत्री ने सभी लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निदान के लिए लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया.

इस दौरान झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी के नेतृत्व में जिला के होमगार्ड्स मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने उनको आश्वस्त किया कि अति शीघ्र झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को समान कार्य का समान वेतन का लाभ दिया जाएगा. साथ ही साथ सभी होमगार्ड जवानों को ड्यूटी मिले, इस संबंध में भी प्रयास किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि वे होमगार्ड जवानों की परेशानी को समझते हैं, अति शीघ्र होमगार्ड जवानों की जो भी समस्याएं हैं, उनके समाधान करने के लिए जो भी संभव कार्य होगा वह किया जाएगा.

सरायकेला में सीएम चंपई सोरेन स्थानीय लोगों की समस्या को सुनने के बाद मुख्यमंत्री घर के पास बने हेलीपैड पहुंचे, जहां हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो गये. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, आदित्यपुर नगर निगम के अपर आयुक्त आलोक कुमार, एसडीओ पारुल सिंह समेत जिला पुलिस प्रशासन के तमाम वाला अधिकारी उपस्थित रहे. प्रशासन की मौजूदगी में सीएम को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सीएम को विदा किया.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में पेपर लीक होना कोई नई बात नहीं, पहले भी हुए हैं: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

इसे भी पढ़ें- कौन-कौन चंपई मंत्रिमंडल में होगा शामिल? आज शाम तक साफ हो जाएगी तस्वीर

इसे भी पढ़ें- केंद्र और ईडी के खिलाफ झामुमो का उपवास कार्यक्रम, रांची के बापू वाटिका में बड़ी संख्या में अनशन पर बैठे कार्यकर्ता

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.