ETV Bharat / state

चंदौली में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, दूसरे युवक को किया लहूलुहान, भीड़ ने दबोचा

धानापुर थाना क्षेत्र के महाराई (बिंदपुरवा) गांव में रंजिश को लेकर हुई वारदात. घायल युवक की हालत गंभीर.

चंदन. फाइल फोटो
चंदन. फाइल फोटो (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 19, 2025 at 8:18 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

चंदौली : धानापुर थाना क्षेत्र के महाराई (बिंदपुरवा) में मंगलवार देर शाम घात लगाए युवकों ने गांव के ही दो युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस दौरान चंदन (21) की मौत हो गई. वहीं दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.


धानापुर थाना क्षेत्र के महराई (बिंदपुरवा) चंदन (21) पुत्र प्रभुनाथ और दिलीप (18) पुत्र मुन्ना बिंद गांव के बाहर स्थित काली माता मंदिर से मंगलवार शाम घर वापस आ रहे थे. गांव में पहुंचते ही घात लगाए गांव के ही कुछ युवकों ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस दौरान चंदन को सीने और पेट में चाकू लगा. जबकि दिलीप को पेट में लगा. चाकू लगने के बाद दोनों युवक वहीं बेहोश होकर गिर गए. इसके बाद हमलावर भाग निकले.

वहां शोरगुल और चीखपुकार की सुनकर ग्रामीण और परिजन इकट्ठा हो गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावर युवक सोनू पुत्र छांगुर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया. सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डाॅक्टरों ने चंदन को मृत घोषित कर दिया. वहीं दिलीप व छांगुर को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.



एसपी चंदौली आदित्य लांगहे ने बताया कि रंजिश को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है. चाकू के हमले से एक युवक की मौत हो गई है. दूसरा युवक व हमलावर गंभीर रूप से घायल है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष के लोग शराब के नशे में थे. तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें : जुआ खेलने को लेकर विवाद: चंदौली में हत्या, 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज - FIR against 8 accused in murder case in Chandauli

यह भी पढ़ें : पत्नी से झगड़े के बाद गुस्साए पति ने 3 साल की बेटी को पटक-पटकर मार डाला - कठौरी गांव चंदौली