ETV Bharat / state

टीबी मुक्त भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ में हो रहा बेहतर काम: राज्यपाल

समीक्षा बैठक के बाद राज्यपाल ने कहा, केंद्र की योजनाओं को छत्तीसगढ़ सरकार बेहतर तरीके से आगे बढ़ा रही है.

Governor Ramen Deka
टीबी मुक्त भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 18, 2025 at 5:30 PM IST

|

Updated : March 18, 2025 at 6:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जांजगीर चांपा: राज्यपाल रमेन डेका मंगलवार को जांजगीर चांपा पहुंचे. राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में बड़ी बैठक ली. बैठक में केंद्र सरकार की चल रही योजनाओं की समीक्षा राज्यपाल रमेन डेका ने की. बैठक के बाद राज्यपाल ने कहा कि टीबी की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ में बेहतर काम हो रहे हैं. राज्यपाल ने केंद्र सरकार की चल रही छत्तीसगढ़ में योजनाओं की भी समीक्षा की. राज्यपाल ने कहा कि जो भी थोड़ी बहुत कमियां हैं उसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा.

राज्यपाल ने ली समीक्षा बैठक: राज्यपाल पहली बार जांजगीर चांपा के दौरे पर पहुंचे थे. कलेक्ट्रेट दफ्तर पहुंचने पर राज्यपाल रमेन डेका का स्वागत कलेक्टर और एसपी ने किया. महात्मा गांधी की प्रतिमा को नमन करने के बाद राज्यपाल ने अफसरों के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास की चल रही योजनाओं पर चर्चा की. राज्यपाल ने कहा कि जो काम चल रहे हैं वो ठीक हैं, थोड़ी बहुत जो कमियां हैं उसे जल्द दूर कर लिया जाएगा.

टीबी मुक्त भारत (ETV Bharat)

जिले में बहुत काम करना है. केंद्र सरकार की टीबी मुक्त अभियान को हमें और आगे ले जाना है. छत्तीसगढ़ में जो भी केंद्र सरकार की योजनाएं चल रही हैं वो ठीक ढंग से काम कर रही हैं. केंद्र की योजनाएं जरुरतमंदों तक राज्य शासन के जरिए पहुंचाई जा रही है - रमेन डेका, राज्यपाल, छत्तीसगढ़

Governor Ramen Deka
टीबी मुक्त भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ (ETV Bharat)
Governor Ramen Deka
टीबी मुक्त भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ (ETV Bharat)
Governor Ramen Deka
टीबी मुक्त भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ (ETV Bharat)

सीएमएचओ का सम्मान: राज्यपाल ने जांजगीर चांपा के सीएमएचओ स्वाति वंदना सिसोदिया को केंद्रीय मंत्रालय की ओर से जारी सम्मान पत्र भेंट किया. आपको बता दें कि स्वाति वंदना सिसोदिया ने टीबी से ग्रसित एक मरीज को गोद लिया है और उसके पोषण आहार के लिए 6 माह का इंतजाम किया है. इसके अलावा दिव्यांगों को ट्राय सायकल भी दिया है. राज्यपाल ने अपने दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में पौधा रोपन भी किया.

पीएम नरेंद्र मोदी से मिले सीएम विष्णु देव साय, डेवलपमेंट और एंटी नक्सल ऑपरेशन पर हुई बात
बाइक के चक्कर में पलटी बस, जांजगीर चांपा के लोहर्सी में हादसा
सुहेला में किसान की आत्महत्या की कोशिश का मामला गर्माया, कांग्रेस की तहसीलदार पर FIR की मांग
Last Updated : March 18, 2025 at 6:22 PM IST