ETV Bharat / state

भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम ने किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा- तीसरी महाशक्ति बन रहा है भारत - lok sabha election 2024

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Apr 24, 2024, 3:21 PM IST

BJP candidate VD Ram filed nomination from Palamu Lok Sabha seat
BJP candidate VD Ram filed nomination from Palamu Lok Sabha seat

Palamu Lok Sabha seat. पलामू लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विष्णुदयाल राम ने अपना नामांकन दाखिल किया. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि भारत तीसरी महाशक्ति बन रहा है.

पलामूः भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विष्णु लदयाल राम ने बुधवार को नामांकन किया. नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक आलोक चौरसिया, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह समेत कई दिग्गाज नेता मौजूद थे. विष्णु दयाल राम ने मुहूर्त के अनुसार 11:37 पर नामांकन किया. नामांकन से पहले वो मेदिनीनगर के काली मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की.

शिवाजी मैदान में आयोजित हुई सभा, निकला जुलूस

नामांकन के बाद भारतीय जनता पार्टी ने पलामू के शिवाजी मैदान में जनसभा का आयोजन किया था. जनसभा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और जनरल वीके सिंह ने संबोधित किया. जनसभा के बाद भारतीय जनता पार्टी ने जुलूस निकाला, जिसने शहर के प्रमुख मार्गों में भ्रमण किया. इससे पहले बुधवार की सुबह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हेलीकॉप्टर से पलामू पहुंचे थे.

विश्वमहाशक्ति बनेगा भारत

बाबूलाल मरांडी के ठीक 15 मिनट बाद जनरल वीके सिंह हेलीकॉप्टर से पलामू पहुंचे. इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत विश्वमहाशक्ति के रूप में उभर रहा है, जल्द ही भारत तीसरी महाशक्ति बनेगा. दरसअल जनरल वीके सिंह भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के नामांकन में भाग लेने पहुंचे थे.

तीसरी बार लड़ रहे हैं चुनाव

झारखंड के पूर्व डीजीपी रहे विष्णुदयाल राम पलामू से लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. 2014 और 2019 में विष्णु दयाल राम पलामू से सांसद चुने जा चुके हैं.

ये भी पढ़ेंः

बीजेपी प्रत्याशी वीडी राम और राजद प्रत्याशी ममता भुइयां आज करेंगी नामांकन, हजारों की भीड़ जुटने की संभावना, ट्रैफिक रूट में बदलाव

कामेश्वर बैठा 2009 में जब सांसद बने तो दर्ज थे 46 आपराधिक मामले, 2024 में एक भी नहीं

झारखंड की ये चार सीट बीजेपी के लिए काफी अहम, जीतने के लिए कुछ इस तरह बनी है रणनीति

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.