ETV Bharat / state

जमशेदपुर की बेटी को पद्मश्री पुरस्कार, आर्चरी कोच के रूप में पूर्णिमा महतो के योगदान को सम्मान

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Jan 26, 2024, 4:05 PM IST

Updated : Jan 26, 2024, 4:36 PM IST

Jamshedpur's Purnima Mahato. जमशेदपुर की बेटी पूर्णिमा महतो को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. पूर्णिमा तिरंदाजी की कोच हैं और भारतीय टीम को इन्होंने काफी कुछ सिखाया है. पूर्णिमा को भारत सरकार द्रोणाचार्य अवार्ड से भी सम्मानित कर चुकी है.

Jamshedpur Purnima Mahato
Jamshedpur Purnima Mahato

जमशेदपुर की बेटी पूर्णिमा महतो को पद्मश्री पुरस्कार

जमशेदपुर: तीरंदाज और आर्चरी कोच पूर्णिमा महतो ने एक बार फिर झारखंड राज्य का नाम रोशन किया है. पूर्णिमा महतो को भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की है. पद्मश्री पुरस्कार में नाम आने से पूर्णिमा काफी खुश हैं और उन्होंने इसे अपने मां-पिता को समर्पित किया है.

पद्मश्री की घोषणा के बाद पूर्णिमा महतो ने पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा है कि वह जो कुछ भी हैं अपने माता-पिता की वजह से हैं. यही नहीं उनके पति और बच्चे का भी सर्पोट हमेशा उनके साथ रहा है. उन्होंने कहा कि अगर परिवार का सहयोग नहीं होता तो शायद वे इस जगह पर नहीं पहुंच पाती. फिलहाल उसका ध्यान ओलंपिक की ओर है, ताकि ओलंपिक में भारत भी अपना परचम लहरा सके.

पूर्णिमा टाटा स्टील के तीरंदाज टीम की कोच हैं. पूर्णिमा को इससे पहले 2013 में राष्ट्रपति के हाथों द्रोणाचार्य अवार्ड मिल चुका है. 11 साल की उम्र से पूर्णिमा तीरंदाजी कर रही हैं और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों में एक रजत पदक और भारतीय राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप जीता है. इसके अलावा 2008 और 2012 के समर ओलंपिक में ये भारतीय राष्ट्रीय टीम के लिए कोच थीं.

1992 में भारतीय टीम में शामिल हुई पूर्णिमा ने दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण लिया. तीरंदाज के रूप में, इन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित किए. वह एक भारतीय राष्ट्रीय चैंपियन भी थीं. 1993 की अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में, उन्होंने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक अर्जित किया. 1994 के पुणे राष्ट्रीय खेलों में उन्होंने तीरंदाजी में छह गोल्ड मेडल जीते.

पूर्णिमा महतो ने 1994 के एशियाई खेलों में भी भाग लिया, हालांकि इसमें वे पदक से चूक गईं. 1997 में नेशनल चैंपियनशिप में, उन्होंने दो स्वर्ण पदक अर्जित किया इसके साथ ही इन्होंने दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए. 1998 के कॉमनवेल्थ गेम्स में इन्होंने कांस्य जीता. हालांकि 1999 के भारतीय राष्ट्रीय खेलों में, डोला बनर्जी ने वह राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया जो महतो ने 2 साल पहले तीरंदाजी प्रतियोगिता में 30 मीटर प्रतियोगिता में बनाया था. उन्होंने 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय राष्ट्रीय टीम को कोचिंग दी, जिसमें उनके तीरंदाजों ने तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक अर्जित किए.

ये भी पढ़ें:

Jamshedpur News: आर्चरी एशिया कप में टाटा तीरंदाजी अकादमी के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जमशेदपुर में तीरंदाजी टूर्नामेंट संपन्न, टाटा आर्चरी अकादमी की अंकिता भगत बनी विजेता

Last Updated : Jan 26, 2024, 4:36 PM IST
ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.