ETV Bharat / state

झारखंड में इंडिया गठबंधन को मजबूती प्रदान कर रही आम आदमी पार्टी, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे आप के कार्यकर्ता - Lok Sabha Election 2024

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 11, 2024, 9:21 PM IST

Aam Aadmi Party in Jharkhand .झारखंड में आम आदमी पार्टी शांत रहकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों की मदद कर रही है. इंडिया गठबंधन दलों के प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव आप के कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं.

Aam Aadmi Party In Jharkhand
डिजाइन इमेज (कंसेप्ट इमेज-ईटीवी भारत)

बयान देतीं आम आदमी पार्टी की नेत्री याशमीन लाल और कांग्रेस पार्टी के विधायक राजेश कच्छप. (वीडियो-ईटीवी भारत)

रांची: लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारी में जुट गई है. सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपने गठबंधन से जुड़ी पार्टियों के नेताओं के साथ मिलकर प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. मालूम हो कि रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय मैदान में हैं तो वहीं एनडीए से भाजपा के प्रत्याशी वर्तमान सांसद संजय सेठ चुनाव मैदान में फिर से ताल ठोक रहे हैं.

इंडिया गठबंधन को मजबूत करने में जुटी आम आदमी पार्टी

इंडिया गठबंधन की बात करें तो इसमें राजद, आम आदमी पार्टी, जेएमएम, टीएमसी सहित सभी पार्टियां कांग्रेस को समर्थन दे रही हैं. इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी भी शामिल है, जो इंडिया गठबंधन को मजबूत करने में जुटी हुई है.

अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को दिया है संदेश

आम आदमी पार्टी के मुखिया सह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से जैसे ही जमानत मिली, वैसे ही उनके कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आने लगा. सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि देशभर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपने मुख्यमंत्री के आह्वान पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए जी जान से प्रचार में जुट गए हैं.

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए प्रचार कर रही आम आदमी पार्टी

राजधानी रांची की बात करें तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ मिलकर लगातार प्रचार-प्रसार करते दिख रहे हैं. रांची से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए चुनाव प्रचार में जुटी आम आदमी पार्टी की नेता याशमीन लाल बताती हैं कि झारखंड में आम आदमी पार्टी अपने जनाधार को मजबूत करने में जुटी हुई है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के झारखंड में जितने भी कार्यकर्ता हैं वे सभी ग्राउंड जीरो पर उतर कर स्थानीय लोगों और ग्रामीणों से मिल रहे हैं और इंडिया गठबंधन के नेताओं के लिए वोट मांग रहे हैं. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता डीएन सिंह ने भी इंडिया गठबंधन को समर्थन करने की बात कही है.

इंडिया गठबंधन के पक्ष में जनताः राजेश कच्छप

वहीं कांग्रेस पार्टी के विधायक राजेश कच्छप बताते हैं कि इस बार के चुनाव में भाजपा के लोगों को जनता जवाब देगी. जिस तरह से इंडिया गठबंधन के लोग देशभर में एकजुट होकर भाजपा को हराने के लिए तैयार हैं, वैसे ही इस बार जनता भी इंडिया गठबंधन के नेताओं को वोट देने के लिए पहले से ही तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के जेल से निकलने के बाद इसका असर जरूर देखने को मिलेगा.

उन्होंने कहा कि जनता यह जान गई है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हो या फिर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोनों को साजिश के तहत फंसाया गया है, लेकिन अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से बेल मिलने के बाद यह साबित हो गया कि भाजपा ने गलत तरीके से साजिश कर विपक्ष के नेताओं को फंसाने का काम किया है.

आम आदमी पार्टी झारखंड में अपना जनाधार तलाशने में लगी

वहीं राजनीतिक जानकारों के अनुसार इंडिया गठबंधन का घटक दल आम आदमी पार्टी भी झारखंड के लोगों के लिए खुद को एक ऑप्शन बनाने में जुटा हुआ है. राजधानी रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपने सर्वमान्य नेता अरविंद केजरीवाल के नाम पर लोगों के बीच अपना स्थान बनाने में जुटे हैं. जिसका फायदा निश्चित रूप से इंडिया गठबंधन को लोकसभा चुनाव में मिलेगा.

ये भी पढ़ें-

पंजाब के बाद झारखंड पर आम आदमी पार्टी की नजर, दिल्ली मॉडल से लड़ेगी चुनाव

लोकसभा चुनाव में झारखंड के राजनीतिक दलों ने विधायकों पर आजमाया है दांव, जानिए अब तक कितने विधायक कर पाएं हैं संसद तक का सफर तय - Lok Sabha Election 2024

चुनावी समर से समय और परिस्थितियों ने इन दिग्गज नेताओं को किया बाहर! जानिए, आज किन भूमिकाओं में हैं ऐसे तमाम माननीय - Lok Sabha Election 2024

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.