ETV Bharat / state

दो माह में बढ़े 18 हजार मतदाता, इस बार जोधपुर में 21 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान - Lok Sabha Elections 2024

author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : Apr 10, 2024, 2:30 PM IST

Lok Sabha Elections 2024
Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024, जोधपुर लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है. सूची के मुताबिक इस बार क्षेत्र में कुल 21 लाख 32 हजार 713 मतदाता पंजीकृत हैं, जिसमें पुरुष 11 लाख 15 हजार 681 और महिला 10 लाख 16 हजार 985 हैं.

जोधपुर. आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जोधपुर संसदीय क्षेत्र की मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो गया है. सूचियों के अनुसार जोधपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 21 लाख 32 हजार 713 मतदाता पंजीकृत हैं. इनमें पुरुष 11 लाख 15 हजार 681 और महिला 10 लाख 16 हजार 985 हैं. वहीं, 47 थर्ड जेंडर मतदाता भी इस सूची में शामिल हैं. सबसे अधिक मतदाता लूणी और सबसे कम जोधपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जोधपुर संसदीय क्षेत्र में 8 फरवरी से 4 अप्रैल, 2024 तक मतदाता सूचियों के प्रथम रिवीजन से दूसरे रिवीजन में कुल 18 हजार 41 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है.

जानें कहां कितने मतदाता

फलोदी : इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 59 हजार 780 मतदाता हैं. इनमें 1 लाख 38 हजार 632 पुरुष, 1 लाख 21 हजार 144 महिला ओं के साथ ही 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.

लोहावट : इस विधानसभा में 2 लाख 70 हजार 877 मतदाता हैं. 1 लाख 44 हजार 537 पुरुष और 1 लाख 26 हजार 339 महिला मतदाताओं के अलावा 1 थर्ड जेंडर मतदाता है.

शेरगढ़ : इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 77 हजार 769 मतदाता हैं. इनमें 1 लाख 47 हजार 107 पुरुष और 1 लाख 30 हजार 662 महिला मतदाता हैं.

सरदारपुरा : इस विधानसभा में कुल 2 लाख 59 हजार 895 मतदाता हैं. इनमें 1 लाख 32 हजार 245 पुरुष और 1 लाख 27 हजार 629 महिला के अलावा 21 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.

जोधपुर शहर : इस विधानसभा में कुल 2 लाख 1 हजार 130 मतदाता हैं. इनमें 1 लाख 1 हजार 387 पुरुष और 99 हजार 725 महिला के अलावा 18 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.

सूरसागर : इस विधानसभा में कुल 2 लाख 95 हजार 427 मतादाता हैं. 1 लाख 52 हजार 292 पुरुष और 1 लाख 43 हजार 133 महिला मतदाताओं के साथ ही 2 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.

लूणी : इस विधानसभा में कुल 3 लाख 42 हजार 560 मतदाता हैं. इसमें 1 लाख 79 हजार 709 पुरुष और 1 लाख 62 हजार 850 महिला व 1 थर्ड जेंडर मतदाता है.

पोकरण : इस विधानसभा में कुल 2 लाख 25 हजार 275 मतदाता हैं. इनमें 1 लाख 19 हजार 772 पुरुष और 1 लाख 5 हजार 503 महिला मतदाता हैं.

इसे भी पढ़ें - हनुमान बेनीवाल का भाजपा प्रत्याशी पर बड़ा हमला, कहा- ज्योति मिर्धा को सिफारिश पर मिली MBBS की डिग्री - Lok Sabha Elections 2024

14 हजार से अधिक दिव्यांग वोटर : जोधपुर में कुल 14 हजार 952 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं. इसमें 10 हजार 629 पुरुष और 4 हजार 323 महिला दिव्यांग मतदाता हैं. इसमें भी फलोदी विधानसभा में 1 हजार 937, लोहावट में 3 हजार 37, शेरगढ़ में 2 हजार 832, सरदारपुरा में 956, जोधपुर में 510, सूरसागर में 1 हजार 541, लूणी में 2 हजार 928 और पोकरण में 1 हजार 211 दिव्यांग मतदाता हैं.

8 विधानसभाओं में 2134 मतदान केंद्र : जोधपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 134 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 2 हजार 56 मतदान केंद्र और 78 सहायक मतदान केंद्र होंगे. वहीं, फलोदी विधानसभा क्षेत्र में 263, लोहावट में 275, शेरगढ़ में 292, सरदारपुरा में 232, जोधपुर में 174 सूरसागर में 262, लूणी में 328 और पोकरण में 308 मतदान केंद्र बनाए गए हैं.

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.