ETV Bharat / sports

हॉकी में सिमडेगा की बेटियों का कमाल, प्लेयर ऑफ द इयर का खिताब सलीमा के नाम, दीपिका को अपकमिंग प्लेयर ऑफ द इयर का अवार्ड - Hockey India Annual Awards 2023

author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : Mar 31, 2024, 10:25 PM IST

Salima Player Of The Year In Hockey
Hockey India Annual Awards 2023

Salima player of the year in Hockey.सिमडेगा के दो हॉकी खिलाड़ियों ने एक बार फिर पूरे झारखंड का नाम देशभर में ऊंचा किया है. सिमडेगा की दो महिला हॉकी खिलाड़ियों को दिल्ली में आयोजित हॉकी इंडिया के छठे वार्षिक पुरस्कार 2023 में सम्मानित किया गया है.

सिमडेगा: हॉकी इंडिया की ओर से रविवार को दिल्ली में आयोजित छठवें वार्षिक पुरस्कार 2023 में झारखंड के सिमडेगा की महिला हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसके तहत सलीमा टेटे को हॉकी इंडिया के ओर से 25 लाख का चेक दिया गया. साथ ही झारखंड सिमडेगा की ही दीपिका सोरेंग को अपकमिंग प्लेयर ऑफ दि ईयर ( अंडर-21 महिला ) के लिए असुंता लकड़ा अवार्ड से सम्मानित किया गया. इसके तहत हॉकी इंडिया के और से दीपिका सोरेंग को 10 लाख रुपए का चेक दिया गया.

सिमडेगा के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरुस्कार कार्यक्रम में सिमडेगा जिले के दो-दो हॉकी खिलाड़ियों को पुरस्कार मिलने से सिमडेगा के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है. इसके लिए हॉकी सिमडेगा और हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों की ओर दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी गई है.

हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2023 के लिए सम्मानित खिलाड़ी

  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार- 5 लाख पीआर श्रीजेश को मिला.
  • वर्ष के डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार- 5 लाख रुपए हरमनप्रीत सिंह को मिला.
  • वर्ष के मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार के रूप में 5 लाख का नकद पुरस्कार हार्दिक सिंह को मिला.
  • फॉरवर्ड ऑफ द ईयर के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार- 5 लाख रुपए अभिषेक को मिला.
  • हॉकी इंडिया असुंता लकड़ा अवार्ड-वर्ष के आगामी खिलाड़ी का पुरस्कार (महिला- 21 वर्ष से कम) 10 लाख रुपए दीपिका सोरेंग को मिला.
  • हॉकी इंडिया जुगराज सिंह अवार्ड-वर्ष के आगामी खिलाड़ी का पुरस्कार (पुरुष - 21 वर्ष से कम)-10 लाख रुपए अरजीत सिंह हुंदल को मिला.
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (महिला) के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार 25 लाख रुपए सलीमा टेटे को मिला
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (पुरुष) के लिए हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार-25 लाख रुपए हार्दिक सिंह को मिला.

ये भी पढ़ें-

सिमडेगा में हॉकी के महाकुंभ का उद्घाटन, रोमांचक रहा पहले दिन का मैच

हॉकी की नर्सरी में पैसों की उगाही! करंगागुड़ी खेल मैदान बना भ्रष्टाचार का चारागाह

Jharkhand News: अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सलीमा टेटे बनीं एशिया की एथलीट एंबेसडर, दो साल तक खिलाड़ियों के लिए करेंगी काम

ETV Bharat Logo

Copyright © 2024 Ushodaya Enterprises Pvt. Ltd., All Rights Reserved.